रायपुर

आपके खाते में नहीं आया है महतारी वंदन योजना का पैसा तो परेशान न हो...यह खबर आपके लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना की शेष महिला हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण प्रक्रियाधीन है। अभी भी कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए है। ऐसे में फार्म भरने वाली महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी स्वीकृत आवेदनधारियों के खाते में पैसे जरूर आएंगे।

महतारी वन्दन योजना के तहत अगर आपका पैसा नही आया है, तो आप अपने बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक करवाये। कभी कभी ऐसा भी हो रहा है, आपका एक से अधिक खाता होने पर पैसा उस खाते में चला गया हैं जो आधार से लिंक है, अतः आप अपने सभी खाते चेक करवाये। कुछ मामलों में खाता आधार से लिंक हैं पर DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) सिस्टम चालू नही है तो अकॉउंट में पैसा नही आ रहा है, इस स्थिति में आप बैंक जाकर DBT चालू करवाये।  73 लाख खाते में पैसा जा रहा है अतः प्रक्रिया में समय भी लग रहा है, कुछ और समय लगने की संभावना है।

बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। योजना के तहत एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रुपये महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।