रायपुर

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद शुक्ल... अमेरिका में होंगे सम्मानित... सीएम बघेल ने कही यह बड़ी बात

रायपुर। पेन अमेरिका ने छत्तीसगढ़ के कथाकार, उपन्यासकार, कवि और निबंधकार विनोद कुमार शुक्ल को जिन्हें हिंदी भाषा के सबसे महान समकालीन लेखकों में से एक माना जाता है, को उपलब्धि के लिए 2023 PEN/नाबोकोव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साहित्कार विनोद कुमार शुक्ल को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समूचे छत्तीसगढ़ को बधाई दी है। सीएम बघेल ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। 
 
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में उपलब्धि के लिए PEN/नाबोकोव पुरस्कार प्रतिवर्ष एक जीवित लेखक को दिया जाता है, जिसका कार्य स्थायी मौलिकता और उत्कृष्ट शिल्प कौशल वाला हो। पुरस्कार के लिए विनोद कुमार शुक्ला का चयन करने वाले सदस्यों के पैनल में अमित चौधरी, रोया हाकाकियान और माज़ा मेंगिस्टे शामिल हैं।
 

विनोद कुमार शुक्ल हिंदी कविता के वृहत्तर परिदृश्य में अपनी विशिष्ट भाषिक बनावट और संवेदनात्मक गहराई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समकालीन हिंदी कविता को अपने मौलिक कृतित्व से सम्पन्नतर बनाया है और इसके लिए वे पूरे भारतीय काव्य परिदृश्य में अलग से पहचाने जाते हैं। वे कवि होने के साथ-साथ शीर्षस्थ कथाकार भी हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त हैं।