मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण कार्य शाला में शामिल हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
रायपुर | कार्य शाला में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी सभाकक्ष में आज लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण ।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर को मतदाता सूची के चिन्हित, प्रति, डाक मत पत्र, ईडीसी, मतपत्र लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, ईवीएम, वीवीपैट मतदान की प्रक्रिया चुनौतियां आदि के बारे में विस्तृत में बताया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बन्दे, प्रशिक्षण के सहायक नोडल अधिकारी केदार पटेल तथा मास्टर ट्रेनर राकेश डेढ़गवे और अजीत हुंदैत उपस्थित थे।अंत में कलेक्टर के निर्देशानुसार एक संक्षिप्त टेस्ट भी लिया गया।