होली खेलने से पहले पढ़ लें यह खबर....रायपुर में मुखौटा लगाने की पाबंदी
रायपुर | रायपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बातचीत करते हुए बताया कि बदमाश लोग मुखौटे का गलत फायदा उठा लेते हैं, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। शहर में होली के त्योहार को लेकर पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने रंगों की दुकान लगाने वालों को मुखौटा नहीं बेचने की सलाह दी है। एसपी ने रायपुर के निवासियों को हर्षोल्लास और उमंग के साथ होली त्योहार मनाने की शुभकामनाएं भी दीं हैं। उन्होंने ने कहा है कि संदिग्ध गतिविधियों में आपकी पुलिस से मुलाकात होगी तो आपका त्योहार लॉकअप में बीतेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बार होली के त्यौहार में काफी कड़ाई से कानून व्यवस्था काम करेगी। होली के दिन यदि व्यक्ति सरेआम बदमाशी करते या गुंडागर्दी करते दिखे या ऐसा कुछ करता हुआ पाया जाए जो अपराध की श्रेणी में आता है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 24 घंटे सख्त पेट्रोलिंग शहर भर में चलती रहेगी, यदि कोई भी गलत कदम उठाते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी होली लॉकअप में ही बनेगी।