रायपुर

राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय निर्धारित

रायपुर। भारत चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय चुनावक्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।  भारत चुनावआयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजनांदगांव संसदीय चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय चुनाव क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 

इसी प्रकार महासमुंद संसदीय चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद संसदीय चुनाव क्षेत्र अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 9 मतदान केन्द्रों के लिए प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र के शेष मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। 

कांकेर संसदीय चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कांकेर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल विधानसभा क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।