आप भी बनवाया चाहते हैं अपना आयुष्मान भारत कार्ड... तो इन स्टेप्स का करें पालन
डेस्क। यदि आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है, या यदि आपका आयुष्मान कार्ड पहले से ही बना हुआ है किंतु मिल नहीं रहा है। इस स्थिति में आज हम आपको बता रहे है कि किन् स्टेप्स का पालन कर आप अपना कार्ड बना सकते है। महाराष्ट्र मंडल, रायपुर के परितोष डोनगांवकर ने बताया कि कुछ सिम्पल से स्टेप्स को फालो कर आप भी घर बैठे अपना कार्ड बना सकते है।
निम्नानुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से शीघ्र ही कार्ड बनाया जा सकता है।
www.abdm.gov.in पर जाएं
स्टेप 1- 'Create ABHA Number ' टैब पर क्लिक करें
स्टेप 2- 'Create ABHA Number using Aadhaar' पर क्लिक करें
स्टेप 3- अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें
स्टेप 4- अपने आधार से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
स्टेप 5- अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें
स्टेप 6- अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करने के लिए भेजा गया ओटीपी दर्ज करें
स्टेप 7- आपका ABHA ID सेटअप पूरा हो गया है.
'ABHA कार्ड देखें' पर क्लिक करें और अपना ABHA हेल्थ आईडी कार्ड डाउनलोड करें।