ढाई घंटे से धकक रही राजधानी... 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नहीं पा सकी आग पर काबू
रायपुर। प्रदेश के बढ़ते तापमान के बीच राजधानी के रामनगर गुढियारी में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना गुढ़ियारी भारत माता चौक के पास डंप किए गए बिजली ट्रांसफार्मर में लगी है। यहां भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर रखे है। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और आधे से अधिक ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गुढ़ियारी में भारतमाता चौक के पास डंप किए गए बिजली के ट्रांसफार्मरों में शुक्रवार दोपहर अचानक आग गई। एक्सपर्ट के अनुसार ट्रांसफार्मर में तेल होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम सूचना पर मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के काम तेजी से किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के तेजी से फैलने के साथ ब्लास्ट की आवाज भी आ रही है। ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट होने से आग और तेजी से फैल रही है। आग की लपटें 40 फीट ऊंची उठ रही है। जो दूर से दिखाई दे रही है। वहीं काले धुएं के गुबार ने पूरे आसमान से ढक लिया है।