गुढ़ियारी में लगी आग के कारण खाली कराए गए आसपास के घर
रायपुर। राजधानी के गुढियारी में शुक्रवार दोपहर लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। चार घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं किया जा सका है। आग की बढ़ती लपटों के देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने आसपास के घरों को खाली करवा दिया है। लोग अपने घरों से दौड़ते भागते बाहर निकले। बतादें कि बिजली कंपनी के इस यार्ड के चारों तरह घना रिहायसी इलाका है। पुलिस के जवानों हेंड माइक लेकर लोगो को घरों से बाहर निकलने की मुनादी कर रहे है।

बतादें कि मौके पर 6000 से अधिक ट्रांसफार्मर रखे थे। जिसमें से आधे से अधिक जलकर खाक हो चुके है। ट्रांसफार्मर में भरे आइल के कारण आग ने वृहद रुप ले लिया। इस आग को बुझाने के लिए 35 दमकल की गाड़ी लगी है। राजधानी रायपुर सहित इंडस्ट्रीलय बेल्ट और भिलाई से भी दमकल की गाड़ी पहुंच चुकी है।