अयोध्या नगर में पुलिस का ‘निजात’…. महिलाएं और बच्चे उत्सुकता के साथ हुए शामिल
रायपुर। नशे के काले कारोबार में अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने क लिए राजधानी पुलिस ‘निजात’ अभियान चला रहा है। थाना टिकरापारा रायपुर के क्षेत्रांतर्गत अयोध्या नगर में नशे के खिलाफ निजात के तहत सभा का आयोजन किया गया।
सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को नशा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों एवं रोकथाम के बारे अवगत कराते हुए नशा का सेवन स्वंय न करने व आसपास एवं परिवार के सदस्य यदि जो करते हो उन्हे भी नशा सेवन करने से मना करने हेतु अपील की गई। सभा के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिको को होने वाले सायबर ठगी के सबंध में भी अवगत कराते हुए ठगी से बचने का उपाय बताया गया।
लोगों को नशा के सेवन जैसे नशीली दवाई, सीरफ, गांजा, शराब, से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में अवगत कराया गया एवं स्वंय को नशे के सेवन से दूर रखने व आसपास व परिवार के सदस्य जो नशे के सेवन करने के आदि है उन्हे भी नशे का सेवन नहीं करने हेतु मोटिवेशन करने के लिए अपील की गई है।