रायपुर

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच अब ‘वंदे-भारत’…. ये है ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ से विशाखापट्टनम जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग से विशाखापट्टनम तक अब नई वंदेभारत एक्सप्रेस चलने वाली है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून से चल सकती है। इसका समय भी तय कर दिया गया है। इस ट्रेन के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी थीं।

इस ट्रेन के चलाने को लेकर कई दिनों से आंध्रा समाज मांग कर रहा है। पिछले दिनों जब खबर आई कि ये ट्रेन चलने वाली है, लेकिन किसी कारण से ये ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। जिसके बाद समाज का एक प्रतिनिधि मंडल रायपुर डीआरएम के पास गया था।

रेलवे के मुताबिक दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी. दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम में स्टापेज होगा।