लोकसभा चुनाव से पहले बिना नंबर की एक्टिवा में मिले लाखों रुपये... पुलिस कर रही पूछताछ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 13 लाख रुपये नगदी रकम जब्त किया है।
पुलिस ने धारा 102 के तहत जब्ती कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनों की चेकिंग की जा रही। इस दौरान एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रूपए नगदी रकम रखा होना पाया गया।
उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम विग 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी मकान नंबर 74 थाना खम्हारडीह निवासी रायपुर का होना बताया। लाखों रूपए नकदी लेकर जा रहा था। रकम के संबंध में पूछताछ एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।