लाइन अटैच आरक्षक ने खुद को मारी गोली... अपोलो अस्पताल रेफर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस के एक लाइन अटैच आरक्षक ने खुद को गोली माल ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल दाखिल कराया, जहां से जवान को बिलासपुर अपोलो अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
शहर के इंद्रा नगर में रहने वाले आरक्षक सन्नी मालाकार ने अपने निवास पर खुद को गली मारी है। सूचना पर रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी सहित जूटमिल और चक्रधर नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवान पहुंचे।
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरक्षक ने खुद को गोली मारी है, जो चेस्ट पर लगी है, उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक समस्या के कारण जवान ने ऐसा कदम उठाया है। उनके निवास को लॉक कर दिया गया है. जांच की जा रही है।