रायपुर

छ्त्तीसगढ़ी फिल्म ‘नाचा’ में होगा पंथी, राउत नाचा, गेड़ी और सुआ का संगम

रायपुर। रुद्रांश फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले छत्तीसगढ़ की पहली डांस फिल्म नाचाबनने जा रही है। छत्तीसगढ़ी भाषा में बनने यह पहली डांस फिल्म होगी। फिल्म का मुहूर्त बीते दिनों हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। फिल्म के निर्माता और निर्देशक महेश चंद्राकर है। जो छत्तीसगढ़ और बालीबुड के दिग्गज कोरियोग्राफर में से एक है। फिल्म में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनिकृति चौहान, महेश चंद्राकर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म निर्माता महेश चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के होनहार युवा कलाकार जो बॉलीवुड टॉलीवुड के कई रियालिटी शो में शामिल हुए और विनर भी रहे फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। जिनमें मुख्य रूप से डांस प्लस प्रो के विनर रितेश पॉल, सुपर डांसर के फर्स्ट रनरअप लक्ष्मण साथ ही साथ ऋतिक, कल्प्रिता, लावण्या, लवनीत जैसे सेलिब्रिटीज भी नजर आएंगे। नए होनहारों के साथ संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह , अनुराधा दुबे जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में काम कर रहे है।

इस फिल्म में वेस्टर्न डांस के साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों का तड़का देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के तमाम लोकनृत्य जैसे पंथी, राउत नाचा , गेड़ी, सुआ इस फि ल्म के अंदर नज़र आएंगे।  फिल्म के नि र्माता नि र्देशक महेश चंद्राकर और एक्सिक्यूटिव प्रोडूसर यशिका वैष्णव के साथ फिल्म के प्रोजेक्ट हेडपूरन किरी हैं। जिनका बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के कई फिल्मो में उनका योगदान रहा है, फिल्म के एसोसिएट निर्देशक ज़ैदी इम्तियाज और क्रिएटिव हेड रोहित श्रीवास्तव हैं, फिल्म का छायांकन गौरव सदौरिया के द्वारा किया जाएगा।

महेश चंद्राकर ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ के दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा, इस फि ल्म की कहानी ज़मीन से जुडी हुई है, हमेशा दर्शकों की शिकायत होती है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में छत्तीसगढ़ी कल्चर को उस तरीके से नहीं दिखाया गया है जितना दिखाया जाना चाहिए था।  इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी कल्चर को एक नए अंदाज में फिल्मया जाएगा। महेश ने आगे बतायाकि नाचा, जो छत्तीसगढ़ी गीत, नृत्य, त्यौहार, खेलकूद आदि समस्त परंपराओं का संगम होगा। यह फिल्म एक पारिवारि क फिल्म होगी, जिसे जल्द ही बड़े परदे पर देखा जा सकेगा।