रायपुर

बच्ची को उठा ले जाने की फिराक में था तेंदुआ नानी के हौसले देख दुम दबाकर भगा तेंदुआ

डेस्क। उमरिया बांधवगढ़ बेल्दी में नानी मुन्नी बाई ने अपनी नातिन निशा की जान तेंदुआ के जबड़े से सिर को छुड़ाकर बचाई। घटना के संबंध में मुन्नी ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 12 के आसपास निशा पिता लल्ला यादव उम्र 5 को तेंदुआ ने जबड़े में दबोच लिया था तो मुन्नी बाई ने तेंदुआ से संघर्ष कर उसके जबड़े से छीन कर किसी तरह अपनी ओर बच्ची की जान बचाई।

मुन्नी बाई ने आगे बताया कि जब वह अपनी नातिन के साथ घर की परछी में अपने 3 नातियों निशा उम्र 5 वर्ष, राशि 3 उम्र वर्ष और रियांक उम्र 1 वर्ष के साथ सो रही थी। गर्मी बहुत थी और मच्छर भी परेशान कर रहे थे इसलिए घर के बाहर परछी में आराम कर रही थी। तभी तेंदुआ ने हमला कर निशा को घायल कर खून से लतपथ कर दिया। जिसे देख घर के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ को भगाया।

घायल निशा को रात 1 बजे मानपुर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल बच्चे वार्ड में भर्ती कराया गया डाक्टर सिविल सर्जन केसी सोनी की निगरानी में इलाज चल रहा है। घायल निशा और मुन्नी बाई को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और बच्ची उसकी नानी खतरे के बाहर है और यदि हालात कुछ गड़बड़ होती है तो उच्च स्तरीय इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया जाएगा।