10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के, पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की अंतिम तिथि आज
रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट होने के बाद बहुत अधिक छात्रो ने मूल्यांकन से असंतुष्ट होने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है।
प्रदेश भर के लगभग 28 हजार से अधिक बच्चों ने पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के लिए आवेदन किया है, जिसमें पुनर्गणना के लिए बारहवीं से 1973 और दसवीं से 1325 छात्रों ने आवेदन किया है | पुनर्मूल्यांकन के लिए बारहवीं से 18717 छात्रो और दसवीं के लिए 9647 छात्रो ने आवेदन किए गए हैं। उत्तरपुस्तिका की कॉपी के लिए बारहवीं से 2008 और दसवीं से 1047 आवेदन किया गया है। पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका के कॉपी के आवेदन के लिए अंतिम तिथि आज है।