रायपुर

अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा संचालित करते 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरिए  दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर पैनल का संचालन कर रहे थे। सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 4 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 4 नग, पासबुक 6 नग, एटीएम 22 नग, कैल्कुलेटर 1 नग तथा 1 नग वाईफाई राउटर जब्त किया। जब्त बैंक पासपुक के आधार पर बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है।

आईपीएल 2024 के चल रहे क्रिकेट मैच में लगातार सटोरिए सक्रिय है। ऐसे में एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डीडी नगर थाना पुलिस ने  11 अप्रैल को अनिल आहूजा को आनलाइन सट्टा संचालित करते गिऱफ्तार किया था। गिरफ्तार सटोरिए से पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार सटोरिया के अन्य साथी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों ने फ्लैट में रेड कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 5 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।

2. रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियरजिला बलिया (उ.प्र.)।

3. जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 06 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल।

4. शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हास्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)।

5. ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल। हाल पता - मौली काम्पलेक्स मौली जागरा चण्डीगढ़।