रायपुर और दिल्ली से शूटर गिरफ्तार, IG और SSP ने किया बड़ा खुलासा
रायपुर। जिले से पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय शूटर को गिरफ्तार किया है। एक शूटर को दिल्ली से और दो को रायपुर से ही गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एक कोयला कारोबारी से वसूली करते थे, कारोबारी के द्वारा अगली किश्त देने से मना करने पर ये लोग उसे मारने रायपुर पहुंचे थे।
इसी बीच पुलिस ने इन्हें धर दबोचा इस वसूली की शिकायत मिलने पर पुलिस की एसआईबी टीम उनकी तलाश में थी। कारोबारी और आरोपियों के नामों का खुलासा रायपुर आईजी और एसएसपी ने किया।
गिरफ्तार आरोपित में रोहित स्वर्णकार पिता निरंजन स्वर्णकार उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 13 बोकारो थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड, मुकेश कुमार पिता चिमनलाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान, देवेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान और पप्पू सिंह उर्फ पप्सा पिता मोहन सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।