महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पीएम मोदी और सीएम साय ने किया नमन
रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें नमन किया है। मोदी ने सावरकर की जीवन गाथा को समस्त भारतीयों के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंन कहा कि मातृभूमि की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/IF2GOK53Bn
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2024
वहीं सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि – मेरे प्रिय छत्तीसगढ़ के वासियों, आप सभी को मेरा जोहार, नमस्कार
आज 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं। वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी को आज उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।
जय हिंद, जय छत्तीसगढ़
गौरतलब है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी वीर सावरकर की आज जयंती है। उन्होंने भारतीयों में अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता की अलख जगाई।
महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 28, 2024
वीर सावरकर जी की जीवन गाथा सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है। pic.twitter.com/T5CwgPvdv3