केरल में मानसून की एंट्री.... तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश... जानिए छत्तीसगढ़ में कब तक पहुंचेगा Monsoon
रायपुर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने खुशखबरी दी है। सामान्य समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने ट्वीट कर मानसून के भारत में एंट्री की जानकारी दी है। इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 29 से 30 मई को मानसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी।
#WATCH | Kerala: Rain lashes several parts of Kottayam district
— ANI (@ANI) May 30, 2024
As per IMD, Southwest Monsoon has set in over Kerala and advanced into most parts of Northeast India today, 30th May. pic.twitter.com/0ersoKXonI
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने लगा है। चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पहले से ही पूर्वोत्तर भारत में बारिश हुई है, जो अब मानसून के पहुंचने पर बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून इस बार समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। इस वजह से केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही चक्रवाती तूफान रेमल आया, जिसकी चलते मानसून का फ्लो तेजी के साथ बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया। यही वजह है कि अब पूर्वोत्तर की ओर भी बादल बढ़ने लगा है।
Southwest Monsoon has set in over Kerala and advanced into most parts of Northeast India today, the 30th May, 2024.@moesgoi @KirenRijiju @Ravi_MoES @ndmaindia @WMO @DDNational @airnewsalerts @PMOIndia
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2024
छत्तीसगढ़ के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 30 मई को उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा की गति 25 kmph से 19 kmph हो गई है । इसके कारण थोड़ी गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना है ।