झुलसा देने गर्मी.... समर कैंप स्थगित…. स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। नौतपा की वजह से पूरे देश में आसमान से आग बरस रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर बच्चों में देखने को मिल रहा है।
बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चे बीमार ना हो और बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने स्कूलों में आयोजित समर कैंप को स्थगित कर दिया है। बता दें कि 15 मई से सभी कक्षाओं में समर कैम्प आयोजन करने के निर्देश दिये गये थे, जिसे भीषण गर्मी को देखते हुये तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
