रायपुर

भीषण गर्मीः सीएम साय ने लोगों से किया आग्रह, आवश्यक सावधानी बरतें, अपना ख्याल रखें

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों से सावधानी बरतने और इससे बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।