वृंदावन हाल में छत्तीसगढ़ के कवियों और साहित्यकारों का सम्मान 9 जून को
रायपुर। कला एवं साहित्य तथा रंगमंच के लिए समर्पित अखिल भारतीय संख्या संस्कार भारती और लोकरंजनी कला मंच रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 9 जून को कवि और साहित्यकारों का सम्मान समारोह सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में शाम 6 बजे से किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक डा. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डा. सुरेंद्र दुबे, मीर अली मीर, रामेश्वर वैष्णव, सुशील भोल, डा. चितरंजन कर, श्रीमती शकुंतला तरार, डा. सीमी श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला देवी उर्मी, राजेश जैन राही, डा. देवधर महंत, डा. अनिल कुमार भतपहरी, गोविंद धनगर, राजेश चौहान, सुखनवर हुसैन, लोकनाथ साहू ललकार, शशिभूषण सनेही, मिनेश कुमार साहू, डा. इंद्रदेव यदु, विजय मिश्रा अमित, आरंग से महेंद्र कुमार पटेल को सम्मान किया जाएगा।
पुरुषोत्तम चंद्राकर ने आगे बताया कि गीत, कविता, लेख और शोध सहित कला जगत व छत्तीसगढ़ के समृद्ध साहित्य में लंबे अरसे से साधनारत व उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रदेश के मूर्धन्य कवियों और साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान 2024 से विभूषित किया जाएगा।