रायपुर

धमतरी शहर के पुराने स्कूलों में से एक नत्थूजी स्कूल में अचानक लगी आग

रायपुर | धमतरी शहर के पुराने स्कूलों में से एक नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल के एक भवन में आज सुबह आग लग गई। इस आगजनी की घटना से भवन में रखे पुराने फर्नीचर जलकर राख हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है |

नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल के एक भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, घटना के चलते कमरे में रखे पुराने फर्नीचर व पुराने पेपर जलकर खाक हो गए। इधर आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर के अन्य बिल्डिंग में आग को फैलने से पहले आग को काबू में किया।

आग को तुरंत काबू में नहीं किया जाता तो संभवत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में रहने वाले एक शिक्षक की पत्नी और गार्ड ने देखा कि स्कूल के एक भवन में आग लगी है और धुंआ निकल रहा है, वहीं आग की लपटे देखते ही देखते तेजी से विकराल रूप ले रही थी। आग की तेज लपटे बाजू में बने खपरैल वाला बिल्डिंग तक नहीं पहुंच सकी जिसके चलते बड़ी घटना होने से रुक गई।

तुरंत सूचना निगम को दी गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। स्कूल में आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, पर कहा जा रहा है कि किसी शरारती तत्वों की हरकतों के चलते आगजनी की घटना हुई है।

इस संबंध में कैंपस में रहने वाले स्कूल के शिक्षक ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी मार्निंग वाक पर निकली थी, उसी समय देखा कि भवन में धुंआ निकल रहा है, थोड़ी देर में आग रौद्र रूप लेने लगा उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।