रायपुर

3 दिनो तक लगातार हाईलेवल मीटिंग लेंगे मुख्यमंत्री : दिल्ली से आने के बाद विभागों के प्रगति की समीक्षा

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार को वापस रायपुर लौटे आये। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से सरकार में कामकाज की गतिविधियां एकदम ठह सार गया था | चुनाव आयोग ने आचार संहिता 6 जून को खत्म कर दी है। इसके दो दिन बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए थे। बीजेपी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों व सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया था।

मुख्यमंत्री साय ने अपनी सरकार के कामकाजों में तेजी लाने के लिए सभी विभागों की समीक्षा करने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए सीएस अमिताभ जैन को निर्देश दे दिए गए हैं। एक - दो दिनों में विभागों की समीक्षा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री इस दौरान मंत्रियों से वन टू वन चर्चा कर सभी प्रकार की जानकारी भी लेंगे। मंत्रियों को अपने अपने विभाग में काम को लेकर तेजी लेन व उन्हें  विभागो की योजनाजों को कैसे प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए इस के लिए टास्क भी दिए जायेंगे।