रायपुर

राजधानी रायपुर में रहने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही जरुरी खबर : आज दोपहर 1 से 3 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

रायपुर | राजधानी रायपुर में रहने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही जरुरी खबर आ रही है | अगर राजधानी वासी आज 12 जून को अपनी गाडी में पेट्रोल डलवाने का सोच रहे हैं तो ये सूचना आपके लिए ही है | आज राजधानी रायपुर स्थित सभी पेट्रोल पंप दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बंद रहेंगे | रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है | 

पेट्रोल पंप बंद कर पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन के एक सदस्य को श्रद्धांजलि दी जाएगी | बताया जा रहा है कि उनके श्रद्धांजलि सभा के दौरान दोपहर एक बजे से 3 बजे तक बंद करने का फैसला लिया गया है | उसके बाद पेट्रोल पंप दोपहर तीन बजे के बाद फिर खुल जाएंगे |