रक्तदान दिवस पर डाकघर में लगा स्वास्थ्य शिविर... स्टाफ ने कराई जांच
रायपुर। विश्व रक्दान दिवस के अवसर पर 14 जून को राजधानी रायपुर के प्रधान डाकधर में रक्तदान और निःशुल्का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा विशेष कैनसलेशंन कैचेट जारी किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभासद विजय कुमार लाड और कुमुद लाड भी बतौर अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर रायपुर संभाग रायपुर बीएल जांगड़े, छत्तीसगढ़ परिमंडल कार्यालय से सहायक निदेशक गण सौरभ असाटी, जेएस पारधी, आलोक गोमस्ता, सीनियर फिलातेलिस्ट लाड अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम मे रायपुर जीपीओ, संभाग व परिमंडल कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सीनियर फिलेटलिस्ट विजय कुमार लाड एवं सुश्री कुमुद लाड को आमंत्रित किया गया। विजय कुमार लाड ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर अब समाज काफी जागरूक हो चुका है। रक्तदान में युवाओं की सहभागिता समय के साथ बढ़ती जा रही है। इसे के चलते आज हमारी राजधानी में कई ब्लड बैंक संचालित है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।