भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति पर व्याख्यान 23 जून को
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पंचम सरसंघचालक कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन (केसी सुदर्शन) की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित व्याख्यानमाला की दशम् कड़ी का आयोजन रविवार, 23 जून को शाम 5 बजे साइंस कालेज परिसर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच रायपुर के प्रतिनिधियों ने बताया कि आरएसएस के पंचम सरसंघचालक केसी सुदर्शन की स्मृति में ‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’ विषय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शामिल होंगे। अध्यक्षता आरएसएस के मध्य क्षेत्र संघचालक और अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. पूर्णेंद्रु सक्सेना शामिल होंगे।