बृजमोहन अग्रवाल ने दिया विधायक पद से इस्तीफा... कहा- सबसे प्रेम और आशीर्वाद से जा रहा हू देश के सबसे बड़े पंचायत में
रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा निश्चित रूप से यह क्षण भावुक क्षण है। इतने सालों में विधानसभा में काम करते हुए मेरे काम से, व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है, उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। मैं इस नई पारी के लिए सबका प्रेम, आशीर्वाद और अपनेपन की उम्मीद करता हूँ। इसी भावना के साथ सांसद के रूप में मैं देश के सबसे बड़े पंचायत में जा रहा हूँ।
सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वह वो 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। यह कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बने रहने की अपनी इच्छा जता दी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी 35 वर्षो से राजनीति में है, राष्ट्रीय स्तर में जाने का बृजमोहन अग्रवाल को अवसर मिला है, दिल्ली में जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को विशेष रूप से रखेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में रायपुर से भाजप के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने भारी अंतर के साथ जीत हासिल की थी। और कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल देशभर में 8वे नंबर पर सबसे ज्यादा मतों से विजयी होने वाले प्रत्याशी है। वहीं मोदी केबिनेट में उनके मंत्री बनने के को लेकर चर्चाएं हो रही थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बिलासपुर सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया, वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने अब विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे वर्तमान में सांसद साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे, यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि सीएम सांसद बृजमोहन अग्रवाल को कब तक मंत्री बने रहने देने की अनुमति देते है।