रायपुर

कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई मुलाकात : राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की | मुलाक़ात को लेकर मुख्यमंत्री नें कहा प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया | वहीं इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे | मंत्रिमंडल मे शामिल होने की चर्चा आग तरह फैल गई है इससे ये कायस लगाए जा रहे है कि पुरंदर मिश्रा ने ओड़िसा जीत मे अपनी अहम भूमिका निभाई थी | 

जिसके फलस्वरूप उन्हे मंत्री पद से नवाज़ा जा सकता है | प्रदेश मे दो पद मंत्री अभी खाली है | बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात पर कहा, राज्यपाल को जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने गया था | मंत्रिमंडल में विधायक पुरंदर मिश्रा का नाम शामिल रहने पर कहा कि, मंत्रिमंडल दावेदारी के लिए नाम चर्चे में रहना ठीक है | अभी ऐसी कोई बात नहीं है, बीजेपी के सभी विधायक मंत्रिमंडल के लिए प्रयास कर रहे हैं, मै भी प्रयास कर रहा हूं | नए नामों को मंत्रिमंडल में तवज्जो देने के सवाल पर कहा, बीजेपी का सबसे छोटा कार्यकर्ता हूं | अगर इतना बड़ा सवाल होगा तो लड़खड़ा जाऊंगा |  राज्यपाल से पारिवारिक संबंध है इसलिए गया था रथयात्रा का निमंत्रण देने को | 

रायपुर जिला से मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर कहा कि राजधानी रायपुर से एक मंत्री होना ही चाहिए | मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और मंत्रिमंडल का निर्णय होगा |