छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 13 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त
2024-06-29 03:00 PM
262
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 13 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पाॅवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने उन्हें प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रबंध निदेशक शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के कार्याें की सराहना करते हुए उनके योगदान को कंपनी हित में बहुमूल्य निरूपित किया। कंपनी हित में किये गये कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की एवं उनके बेहतर कार्यशैली से पाॅवर कंपनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।
सेवानिवृत्तजनों में अधीक्षण अभियंता सिविल सुशील कुमार बाजपेयी, स्टाफ ऑफिसर विनोद कुमार मेश्राम, अनुभाग अधिकारी दीपक कुमार नायक, अनुभाग अधिकारी अन्नंत कुमार मिस्त्री, अनुभाग अधिकारी उमेश कुमार ब्रम्ह, परीक्षण सहायक श्रेणी -1, प्रयाति सिंह, परीक्षण सहायक श्रेणी-1 नरेंद्र कुमार देवांगन, सिविल सहायक श्रेणी-2 अमर सिंह कंवर, लाइन सहायक 2 मनोहर लाल शेल्के, दफ्तरी उमेश कुमार जोशी, कक्ष सेवक लखपति सिंदूर, माली प्रीतलाल साहू एवं भृत्य एस भानूमति को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार जताया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण केएस मनोठिया, एमएस चौहान, संजय पटेल एवं मुख्य अभियंता श्री डीके तुली, एके अम्बष्ट विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रबंधक(पी.एंड एस.) राजेश सिंह ने किया।