रक्षाबंधन स्पेशल,, रायपुर व्यापार मेला 1 से 4 अगस्त तक राजधानी रायपुर में
2024-07-27 09:01 PM
1234
रायपुर। अगर आप रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को क्या गिफ्ट दें यह सोच रहे हैं तो यह रक्षा बंधन स्पेशल रायपुर व्यापार मेला आपके लिए ही है। क्योंकि यहां किफायती दर पर देश भर के अनेक स्थानों से आ रहे उत्पादकों के साथ हमारे ही बीच के छोटे उद्यमियों द्वारा बनाई पेटिंग, ज्वैलरी, हैंडलूम, साड़ियां, फूटवेयर और गिफ्ट आइटम सहित एक ही छत के नीचे आपको मिलेगी।
जी हां, शगुन इवेंट, छत्तीसगढ़ महिला मंच और महाराष्ट्र मंडल की स्वावलंबन समिति संयुक्त रुप से राजधानी मैग्नेटो मॉल के पास वीआईपी रोड स्थित होटल वुड कैसल में 1 से 4 अगस्त तक रायपुर व्यापार मेले का आयोजन करने जा रही है। इस मेले में होम डेकोर तथा लाइफस्टाइल उत्पाद की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
आयोजक तृप्ति राठी ने बताया कि मेले में फर्नीचर, होम डेकोर, राखियां, खादी, गारमेंट्स, ज्वेलरी, हैंडलूम, गिफ्ट्स, फूड प्रोडक्ट, हेल्थ प्रोडक्ट, पेंटिंग्स, आर्ट के साथ बहुत कुछ होगा। वहीं 1 अगस्त को रायपुर के व्यापार व्यवसाय के सफल उद्यमियों को “उद्योग श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सहआयोजक शताब्दी पांडे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। अध्यक्षता पूर्व सांसद सरोज पांडेय करेंगी। मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. अश्विनी अशोकराव बोरस्ते उपस्थित रहेंगी। वहीं विशेष अथिति के रुप में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, एमएसएमई के संचालक राजीव कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अग्रवाल सभा के विजय अग्रवाल और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले शामिल होंगे।