अधिक मास के शनिवार को घी के दीये जलाकर हुआ हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रहा। अधिक मास होने के कारण चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने स्वामी आत्मानंद सरोवर स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर घी की दीये जलाए और हनुमान चालीसा व रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान संयोजिका अक्षता पंडित, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर और सुमन काले उपस्थित रहीं।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इस शनिवार चौबे कालोनी केंद्र के साथ रोहिणीपुरम, अमलीडीह, सियान गुड़ी और मंडल कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। रोहिणीपुरम महिला केंद्र के सदस्यों ने रास डांस स्टूडियो में एकत्रित होकर पाठ किया।

इस दौरान अलका कुळकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वरारपांडे, संध्या खंगन, अचला मोहरीकर, मीरा कुपटकर, मंगला पुराणकर, विशाखा पोगडे, जयश्री गायकवाड, शीतल कंबलकर, प्राची जोशी, सोनाली कुळकर्णी, मीना विभूते, स्मिता बल्कि, वीणा वंडलकर, रितु बहिरट, अक्षदा बहिरट, प्राची गणोदवाले, साधना बहिरट, रीना बाबर, राजेश्री वैद्य, अनुभा साडेगावकर और रचना ठेंगड़ी उपस्थित थीं। इसी तरह अमलीडीह केंद्र की अक्षरा भागड़े, शोभा जोशी, अर्चना भाखरे और शशि भट्ट ने पाठ किया.

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसके साथ महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में भी पाठ किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू, सखी निवास मैनेजर कम्लेश्वरी साहू, वार्डन मंजिरी भगाड़े, श्रद्धा जोशी, हुल्लास देवांगन, मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यदु, सुनीता तांडी, वैशाली टांगले, गायत्री साहू, हेमिन साहू, सविता निषाद, नीता खड़तकर उपस्थित थीं। इसके साथ सियान गुड़ी में डॉ ओपी सोनी, लखन लाल साहू, विष्णु कुमार मिश्रा, केके पाठक और डॉ ओसी बिसेन ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उपस्थित थे।