रायपुर

राजधानी के रेलवे स्टेशन में लगी लिफ्ट में बच्चे सहित कई यात्री फंसे... मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों से भरी लिफ्ट बीच में ही फंस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंचे और जैसे-तैसे यात्रियों को लिफ्ट तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना आज की बताई जा रही है।

दरअसल, ये घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे लिफ्ट की है। कुछ यात्री एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म में जाने के लिए ओवरब्रिज क्रास करने लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी बीच अचानक लिफ्ट बंद हो गई और बीच में ही फंस गई। फिर क्या था लिफ्ट के बंद होते ही अंदर फंसे लोग चीखने चिल्लाने लगे।