रायपुर

15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में मुख्यमंत्री लेंगे परेड की सलामी, पार्किंग के लिए यहां रहेगी व्यवस्था

रायपुर।15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आमंत्रित विशिष्ठ नागरिक गण, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें एवं भारी संख्या में आम दर्शकों की काफी भीड़ रहेगी। इस दौरान परेड में सम्मिलित होने वाले आगंतुको के वाहनों के लिए निम्नानुसार पार्किग व्यवस्था किया गया है:-

लाल कार पास धारी वाहनः- जिन आमंत्रित अतिथियों को लाल वाहन पास होगी वे अपने वाहन से PWD चौक- छग कालेज चौक- कुन्दन पैलेस- पीडब्ल्यूडी कालोनी होते हुए एमटी वर्क्स शॉप गेट से प्रवेश कर वायरलेस आफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित व्हीआईपी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें। 

बिना पास धारी वाहन:- बिना पास धारी वाहनों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउण्ड में पार्किंग बनाई गई है। ये वाहन चालक कृपया अपना वाहन सेन्टपॉल स्कूल पार्किंग में पार्क कर पैदल पुलिस लाईन आरआई गेट से प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक जावेगे।

स्कूल बसों का मार्ग एवं पार्किग - परेड ग्राउण्ड में छात्र/छात्राओं एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाईन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतारकर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे।  

सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी वाहन:- इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार कार पास नही होगा वे अपने वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना वाहन पार्क कर पुलिस लाईन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउण्ड में प्रवेश कर दर्शक दिर्घा तक जावेगे। 

पीडब्ल्यूडी चौंक की ओर से आने वाले बिना पास धारी वाहन:- इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार का कार पास नही है वे अपने वाहन को सेन्टपाल स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क कर आर.आई गेट से पैदल प्रवेश करेंगे। 

पेंशनबाड़ा चौक, पीडब्ल्युडी चौक एवं महिला थाना चौक से पुलिस लाईन की ओर केवल परेड में शामिल होने वाले एवं परेड देखने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा। सामान्य यातायात को अन्य मार्ग में डायवर्सन किया जायेगा। अतः इस मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक कार्यक्रम समाप्ति तक अन्य वैकल्पिक मार्गो से होकर आवागमन कर सकेंगे।