11 सौ दीपों से होगी भगवान परशुराम की महाआरती
2023-03-13 01:32 PM
364
रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की बैठक हॉटल एमरॉल्ड, रिंग रोड, चंगोराभाठा में हुई। बैठक में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 11 सौ दीपों से महाआरती करने का निर्णय लेते हुए नितिन कुमार झा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 11 सौ दीपों से महाआरती, भजन, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी के लिए नितिन कुमार झा को संयोजक बनाने का प्रस्ताव बैठक में रखा। जिसे ब्राह्मण समाज के प्रमुखजनों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा पप्पू, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अमृतलाल बिलथरे, दिनेश शुक्ला, जय मिश्रा आदि ने केसरिया पटका, गुलाल, तिलक लगाकर नितिन कुमार झा को महाआरती की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किया।
सभा को संबोधित करते हुए नितिन कुमार झा ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 11 सौ दीपों से महाआरती आप सबके सहयोग से भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी। महाआरती संत-महात्माओं की अगुवाई में की जाएगी। विप्र जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवम् विप्र हितचिंतक जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में विशेष स्थान रहेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से मिथलेश रिछारिया, साधना शर्मा, शैलेष शर्मा धन्नू, जेपी उपाध्याय, संजय अवस्थी, गिरजाशंकर दीक्षित, राजेश सिंह, राजेश दीक्षित, यशवंत पुरोहित, उमेश शर्मा, गीतिका दिलीप झा, रामवृत्त तिवारी, वीणा मिश्रा, वसुधा राकेश तिवारी, रजनी भानुप्रकाश पाण्डेय, बी शैलजा रामकुमार, राधा तिवारी, जितेन्द्र बाजपेई, शशिकांत शर्मा बंटी, लक्ष्मी राव, वीणा ठाकुर, साधना उपाध्याय, सुलभा पाण्डेय, कल्पना मिश्रा, सुमन पाण्डेय, कृष्णा पाठक, नरहरि होता, अर्चना तिवारी, संगीता दुबे आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे।