रामनवमी महोत्सव में भजनों से समा बांधेंगी मैथिली, तैयारियां जोरों पर
2023-03-14 10:19 AM
354
रायपुर। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रामनवमी महोत्सव में भजनों का समा बांधने के लिए बिहार की मैथिली ठाकुर पहुंच रही है। मैथिली की भजन संध्या रात 8 बजे से 11 बजे तक चलेगी। आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही है।
रामनवमी महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक में 150 कार्यकर्ता शामिल हुए। 30 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर रात 11 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें भजन मंडली, कीर्तन मंडली, महाआरती, दीपदान, भव्य आतिशबाजी और भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग टोली के प्रमुख नियुक्त किए गए है। जो पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेंगे। प्रशासन संपर्क मनोज गोपाल, पुष्पेंद्र उपाध्याय, विवेक अग्रवाल देखेंगे। भंडारा प्रसाद की व्यवस्ता प्रमोद खरे, पार्किंग विनोद पंडित, सुरेश श्री, विनय साहू, गेधू साहू, शशि व्यास देखेंगे। वहीं 350 से अधिक कार्यकर्ता अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजलाल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यवस्ता बनाने मे सहयोग की अपील की है। सचिव लीलाधर और भगवती शर्मा और अन्य वरिष्ठजनों ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।