रायपुर
रायपुर में सेंटर फार इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग स्थापित... युवा उद्यमियों को मिलेगा सपोर्ट
रायपुर। भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में नवनिर्मित इनोवेशन सेंटर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही जयस्तंभ चौक के मल्टीलेवल पार्किंग में नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस आरंभ का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सेंटर फार इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग की स्थापना, रायपुर जिले में 1000 सीटर को-वर्किंग स्पेस निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक जोन में एक-एक बाक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने और 15 हजार रोजगार सृजन करने की बात कहीं। इनोवेट के गेम जोन में मुख्यमंत्री साय एवं ओयो फाउंडर अग्रवाल ने टेबल टेनिस खेल में हाथ आजमाया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने स्मार्ट सिटी का विचार क्रियान्वित किया। रायपुर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया है। राज्य सरकार स्मार्ट सिटी के अनुरूप सुविधाओं को लगातार बढ़ाने के लिए पहल कर रही हैं। श्री साय ने कहा कि युवा उद्यमियों के दिमाग में उद्यम के बहुत से विचार हैं। वे अपना स्टार्टअप आरंभ करना चाहते हैं बस उन्हें थोड़ा सहयोग देने की आवश्यकता है फिर वे कमाल कर दिखाएंगे। सरकार युवाओं के लिए यही सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के कार्यां की सरहाना की।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए एक आफिस, फर्नीचर, एक अच्छा लोकेशन, कंप्यूटर, वाईफाई चाहिए, लेकिन इतने सब कुछ के लिए ही जो बजट लगता है वो बहुत से युवा उद्यमियों के बस की बात नहीं होती। को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर के रूप में यही आफिस स्पेस उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 48 लाख रुपए की लागत से जयस्तंभ चैक के मल्टीलेवल पार्किंग सेंटर में आरंभ स्टार्टअप को-वर्किंग सेंटर तथा एक करोड़ रुपए की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप उद्यमियों को काम करने के लिए आफिस मिल जाएगा। साथ ही प्राइवेट कैबिन होंगे, कंप्यूटर मिल जाएंगे और फर्नीचर उपलब्ध होगा, कैफेटेरिया होगा। प्रेजेंटेशन के लिए आडिटोरियम होगा। उन्हें केवल अपने आइडिया पर काम करना होगा।
ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कहा कि स्टार्टअप के जरिए हमें बड़ी सफलता मिली थी और वर्तमान में 22 हजार होटल संचालित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इनोवेट के शुरू होने से हजारों युवाओं को फाउंडर बनने का अवसर मिलेगा। गांव के युवाओं के सपने भी पूरे हो सकेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में 500 करोड़ रूपए निवेश करने की तैयारी हमारी कंपनी ने की है और 15 हजार रोजगार भी सृजनित किए जाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की सरहाना करते हुए कहा कि यहां पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, इससे निश्चित ही स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से नित्या को मिला नया जीवन : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बना वरदान
रायपुर | रामकृष्ण साहू एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी जांत्री साहू घर पर ही छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। उनकी 8 वर्षीय बेटी नित्या की हंसी-खुशी भरी जिंदगी उस दिन अचानक बदल गई, जब खेलते समय वह गिर गई। परिवार ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया। जांच में खुलासा हुआ कि नित्या दुर्लभ और गंभीर न्यूरोलॉजिकल विकार गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित है। यह बीमारी शरीर की तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों को कमजोर कर देती है। नित्या की बीमारी ने पूरे परिवार को गहरे चिंता में डाल दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना भी संचालित की जा रही है, जिससे दुर्ग जिले के ग्राम बोरई की निवासी रामकृष्ण साहू के बिटिया को नया जीवन मिला है।
आर्थिक चुनौतियों के बीच उपचार की शुरुआत करते हुए रामकृष्ण और जांत्री ने अपनी बेटी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए। चार महीने तक अस्पताल में नित्या का इलाज चला। इलाज के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति निरंतर कमजोर होता गया। इलाज का खर्च मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया। इस कठिन समय में रामकृष्ण ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आवेदन किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी अपील पर त्वरित कार्रवाई की। आवेदन करने के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें 1 लाख 75 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से प्रदान की गई। यह सहायता राशि उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण बनकर आई। रामकृष्ण ने बताया कि “सरकार की इस मदद ने हमारी बेटी को एक नया जीवन दिया। आज नित्या पूरी तरह स्वस्थ है और फिर से अपनी सामान्य जिंदगी जी रही है। रामकृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने हमारे जीवन को एक नई रोशनी दी, जिससे मेरी बेटी को नवजीवन मिला। रामकृष्ण साहू ने कहा कि हमारा परिवार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील सहायता के प्रति आजीवन आभारी रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक
सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ का सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में होगा उन्नयन
रायपुर | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक आयोजित की गयी । बैठक में राज्य में सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। स्वास्थ्य मंत्री ने संचालक मंडल के सदस्यों से उच्च स्तरीय लैब निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति को जाना। जायसवाल ने सिकल सेल मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं और सुलभ इलाज के लिए योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत शून्य से 40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर पोर्टल में इंट्री की जा रही है। बीते एक वर्ष के दौरान राज्य में योजना के अंतर्गच 1 करोड़ 32 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें सिकल सेल मरीजों की संख्या 15 हजार 385 है जबकि सिकल सेल वाहकों की संख्या 1 लाख 88 हजार है। राज्य शासन की तरफ से स्क्रीनिंग किए गए लोगों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं और चिन्हांकित मरीजों का निरन्तर फालोअप भी लिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं जरूरतमंदों को रक्त की भी आपूर्ति की जा रही है।
कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल से : कृषि मंत्री नेताम करेंगे शुभारंभ
रायपुर | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली का तीन दिवसीय 32वां वार्षिक सम्मेलन 11 से 13 दिसम्बर, 2024 तक ‘‘उच्च, सतत और समावेशी विकास के लिए कृषि का डिजिटलीकरण’’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास और पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, नाबार्ड छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. पी.के. जोशी, कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली के सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. पी.एस. बिरथल एवं राष्ट्रीय जैव स्टै्रस प्रबंधन संस्थान बरौंडा, रायपुर के निदेशक डॉ. पी.के. घोष उपस्थित रहेंगे।
कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली एक पंजीकृत सोयायटी है जो 1987 में अस्तित्व में आई और वर्तमान में भारत और विदेश में इसके 1200 से अधिक आजीवन सदस्य हैं। संघ कृषि अर्थशास्त्र, नीति विश्लेषण और ग्रामीण विकास में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बेहतर बनाने में योगदान देता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष ख्यातिलब्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. पी.के. जोशी हैं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो. हुलास पाठक ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों को एक मंच में लाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और टिकाऊ व समावेशी विकास के लिए नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करना है।
11 से 13 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित इस तीन दिवसीय 32वीं वार्षिक सम्मेलन में कृषि अर्थशास्त्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों द्वारा ‘‘टिकाऊ खेती के लिए स्मार्ट एग्री-टेक’’, ‘‘कृषि-विपणन में डिजिटल परिवर्तन’’, ‘‘शासन और संस्थागत समार्थन’’ जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में भारत के अग्रणी कृषि अर्थशास्त्री, जिनमें डॉ. पी.के. जोशी, डॉ. प्रताप एस. बिर्थल, डॉ. मृत्युन्जय, डॉ. डी.के. मरोठिया, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. चेंगप्पा, डॉ. आर.एस. देशपाण्डेय, डॉ. सीमा बाठला, डॉ. स्मिता सिरोही, डॉ. सिरिषा सहित देश विदेश के अन्य 350 से अधिक प्रतिष्ठित कृषि अर्थशास्त्री एवं ग्रामीण विशेषज्ञ, शोधकर्ता, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं नौ तकनीकी सत्रों में अपने-अपने विचार रखेंगे। यह वार्षिक सम्मेलन कृषि क्षेत्र में हो रहे शोध और नीतिगत विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कृषि और ग्रामीण विकास में नई संभावनाओं को उकेरने में व नीति निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यशालाः लिंग आधारित हिंसा एवं बाल विवाह मुक्त भारत पर वक्ताओं ने रखें विचार
रायपुर। यूजीसी नई दिल्ली के निर्देश पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की महिला अध्य्यन शाला द्वारा लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त भारत पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्रिस्टीना एस.लाल, संयुक्त, संचालक, महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन थी। वक्ता के रुप में डॉ. अशोक त्रिपाठी,उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद पहुंचे थे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योगिता रावत, सहायक महाप्रबंधक, हीरा ग्रुप गोदावरी पावर इस्पात लिमिटेड, सिलतरा, रायपुर, प्रो.रीता वेणुगोपाल, संचालक, प्रो.प्रियम्वदा श्रीवास्तव, एसोसिएड डायरेक्टर, महिला अध्ययन केन्द्र पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं प्राध्यापकगण तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययनशालाओं के छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्जवलन से की गई तत्पश्चात् प्रो.रीता वेणुगोपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत् उद्बोधन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य वक्ता क्रिस्टीना एस.लाल को वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया। क्रिस्टीना ने अपने वक्तव्य में महिलाओं पर होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यस्थल पर कैसे सावधान रहे एवं बाल विवाह से संबंधित छत्तीसगढ़ में चल रहे नवा बिहान योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इसी अनुक्रम में वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ. अशोक त्रिपाठी ने बाल विवाह से संबंध में सतर्कता एवं इसे रोकने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं होने से बच्चों पर बाल विवाह का विपरित प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विवाह की सही आयु 21 वर्ष करने चाहिए। ताकि लड़की विवाह के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्ण तैयार रहे। वर्तमान में सभी लड़कीयों को आत्म सुरक्षा सेल्फ डिफेन्स भी सीखने चाहिए ताकि विपरित समय आने पर अपनी रक्षा स्वयं कर सके।
कार्यक्रम अगले चरण में विशिष्ट अतिथि योगिता रावत ने बाल विवाह से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध है एवं इसके विपरीत प्रभाव भी देखे गये है। इस संबंध में समाज में जागरूकता लाने के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1089 द्वारा बच्चों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान किये।
कार्यक्रम के अंत में प्रो.प्रियम्वदा श्रीवास्तव, एसोसिएड डायरेक्टर महिला अध्ययन केन्द्र,पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय,रायपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं प्राध्यापकों,विद्यार्थियों को धन्यवादन ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
सेजबहार में 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर : कथा सुनाएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा
रायपुर | राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति में सरोबोर होने वाला है। जी हां राजधानी रायपुर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हर बार की तरह इस बात भी भारी भीड़ उमड़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में सेजबहार में 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आयोजन होगा। इस बात की जानकारी खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने कथा के दौरान दी है। उन्होंन बताया कि उन्होंने बताया कि यह कथा कमल विहार के रहने वाले एक शख्स करवा रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश लखनऊ की कथा रद्द कर दी गई, जिसके बाद कथा को रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है।
अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: साय
योगी आदित्यनाथ ने साय के लिए भेजा महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त... सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर की जिम्मेदारी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव रजत कुमार को रायगढ़, सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त किरण कौशल को सक्ती, संचालक सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
अग्निवीर भर्तीः अभ्यर्थी दौड़ के बाद बेहोश, इलाज के दौरान हुई मृत्यु
रायपुर। रायगढ़ जिले के बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार 9 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील - अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया।
अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजुद चिकित्सको द्वारा प्रारंभिक जांच पश्चात् पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी दिक्क्त हो रही थी। अभ्यर्थी का SPO2 ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत परंतु डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन प्रदाय के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रदाय करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रिफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया जिसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशषज्ञो की टीम के द्वारा समुचित ईलाज किया गया।
अभ्यर्थी की स्थिति अति गंभीर होने के कारण दिनांक 9 दिसंबर 2024 को रात्रि 11:35 बजे मृत्यु हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सको के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था। दिनांक 10 दिसंबर 2024 को प्रातःकाल में परिजनो की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
NIT रायपुर में एनबलिंग टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी एंड इट्स एप्लिकेशन ऑन हेल्थकेयर पर कार्यशाला
रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 9 दिसंबर 2024 को IBITF (NM-ICPS), डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रायोजित IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) हेल्थ: IoT एनबलिंग टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी एंड इट्स एप्लिकेशन ऑन हेल्थकेयर पर सप्ताह भर चलने वाली कार्यशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव और विशिष्ट अतिथि, डॉ. अनिल कुमार गोयल (एम्स रायपुर) और डॉ. सत्य प्रकाश साहू सह प्राध्यापक, एनआईटी रायपुर की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख और सह प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने की, जबकि डॉ. राकेश त्रिपाठी, सह प्राध्यापक और डॉ. चंद्रशेखर जटोथ, सहायक प्रोफेसर, एनआईटी रायपुर कार्यक्रम के समन्वयक हैं ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। डॉ. संजय कुमार ने स्वागत भाषण दिया और कार्यशाला के बारे में जानकारी दी । इसके बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों का परिचय उपस्थित लोगों से कराया गया और संकाय सदस्यों द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। डॉ. अनिल कुमार गोयल (एम्स रायपुर), डॉ. मानस (एम्स रायपुर) और डॉ. सैकत मजूमदार (एनआईटी रायपुर) प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के वक्ता रहे। उन्होंने गंभीर तीव्र कुपोषण, पोषण संबंधी चुनौतियों और आहार संबंधी कमियों को कम करने में वर्तमान समय के iot एप्लिकेशन के बार में बात की।
उन्होंने कुपोषण से निपटने में IoT के एकीकरण पर जोर दिया और दिखाया कि कैसे IoT पोषण स्तर, खाद्य गुणवत्ता और स्वास्थ्य संकेतकों पर वास्तविक समय की निगरानी और डेटा संग्रह के माध्यम से अभिनव समाधान प्रदान कर सकता है। IoT-सक्षम उपकरणों को आहार पैटर्न को ट्रैक करने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और कमजोर क्षेत्रों में संसाधन वितरण हेतु काफी फायदेमंद होते है। स्मार्ट सेंसर और वियरेबल्स स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को कुपोषित व्यक्तियों की दूर से निगरानी करने, डेटा-संचालित रणनीतियों और व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा समाधानों का लाभ उठाने में सक्षम बनाते हैं।
डॉ. एनवी रमना राव ने उपस्थित लोगों को मानव जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में IoT-सक्षम प्रौद्योगिकियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि IoT एक भविष्यवादी और तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें अपार संभावनाएं हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य IoT-सक्षम टेक्नोलॉजीज की खोज करना है जो महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करते हैं | कार्यशाला के दौरान IoT की प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा में उनके उपयोगों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान IIT (बॉम्बे, हैदराबाद, रुड़की और तिरुपति), AIIMS रायपुर, NIT (वारंगल, रायपुर, सिक्किम और मिजोरम) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के जाने-माने विशेषज्ञ व्याख्यान देने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ में ई- गवर्नेंस को मिल रहा बढ़ावा... स्वागतम पोर्टल : बिना लंबी प्रक्रिया के आगंतुकों को सुगम प्रवेश
मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर को जाएंगे सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर
श्री दत्तात्रेय जयंती महोत्सव 8 दिसंबर से... 14 को मनाया जाएगा जन्मोत्सव
रायपुर। भगवान दत्तात्रेय संस्थान ब्रह्मपुरी रायपुर के तत्वावधान में श्री दत्तात्रेय जयंती महोत्सव का आयोजन 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक किया जा रहा है। 8 दिसंबर को कलश स्थापना और गुरुचरितग्रंथ पाठ के पारायण के साथ शुरु होने वाला महोत्सव 16 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ समाप्त होता। इस दौरान 14 दिसंबर को भगवान दत्तात्रेय का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
भगवान दत्तात्रेय मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल और सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष में धूमधाम से भगवान दत्तात्रेय जयंती का आयोजन मंदिर समिति की ओर से किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, समाजसेवी कन्हैया अग्रवाल, समाजसेवी अजय तिवारी, पार्षद सरिता वर्मा और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले का विशेष सहयोग मिल रहा है।
दंडवते ने आगे बताया कि 8 दिसंबर को कलश स्थापना और गुरुचरितग्रंथ पाठ के पारायण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन संध्या 6.30 बजे असंख्य दीपों से मंदिर का विशेष श्रृंगार कर ब्रह्मपुरी महिला मंडल की ओर से सुंदर भजन प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरे दिन 9 दिसंबर को सुबह 8 बजे से प्रतिदिन गुरुचरितग्रंथ पाठ का पारायण पंडित सुबोध मनोहर पंडे रोहिणीपुरम द्वारा किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से राम मंदिर बूढ़ापारा की ओर से भजन प्रस्तुत किया जाएगा।
दंडवते ने आगे बताया कि 14 दिसंबर को भगवान श्री दत्तात्रेय का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे गुरु चरित ग्रंथ का पारायण, दोपहर 12 बजे से अभिषेक, सत्यनारायण पूजन, हवन आरती होगी। शाम 5 बजे श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव पर ग्रंथ के अंतिम अध्याय (जन्म अध्याय) का पठन, सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण और भव्य आतिशबाजी की जाएगी। वहीं शाम 7 से से तात्यापारा हनुमान मंदिर भजन मंडली की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। 15 दिसंबर को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक भंडारा होगा। अंतिम दिवस 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से गोपाल काला उत्सव, महिला भजन मंडलियों द्वारा सामूहिक भजन, आरती और प्रसाद वितरण होगा।
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, यहां देखें समय सारिणी
रायपुर। 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। इस बार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 1 मार्च से 10 मार्च तक चलेगी।



मराठा समाज का नवीन भवन लोकार्पित.... समाज के बुजुर्गों का हुआ सम्मान
- अतिथियों ने मंच से उतरकर बुजुर्गों के पास जाकर किया सम्मान
- बृजमोहन और सोनी ने मराठी विभूतियों को किया नमन
- डा. सीमा मुकेश कंदोई के मराठी भाषण में झलका अपनापन
रायपुर। मराठा समाज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, निगम सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद डा. सीमा मुकेश कंदोई के करकलमों से संपन्न हुआ। नवीन भवन का वास्तु पूजन पूरे विधि विधान से पंडित रमेश शर्मा ने करवाया। इस अवस पर समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजनों का सम्मान शाल, श्रीफल और छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बुजुर्ग अभिभूत हुए और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने बुजुर्गों को मंच से उतरकर उनके बैठे स्थान पर जा जाकर शाल श्रीफल एवं शिवाजी महराज का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में मराठा समाज की गौरवशाली परंपरा और पुरानी विभूतियों को भी याद करते हुए, मराठा समाज के क्रियाकलापों की एक स्वर से प्रशंसा की।
वार्ड पार्षद मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष गुणवंतराव घाटगे ने स्वागत भाषण में अतिथियों के परिचयात्मक, स्वागत अभिनंदन के साथ बूढापारा स्थित मराठा बोर्डिंग भवन के अति प्राचीन होने का उल्लेख किया। उन्होंने इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर विधायक महोदय का जोर देकर ध्यान आकर्षित कराया, जिस पर नवनिर्वाचित विधायक महोदय सुनील सोनी ने अपने उदबोधन में उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रथम सामाजिक सभा होने पर खुशी जाहिर करते हुए मराठा मित्र मंडल रायपुर की हर संभव मदद की घोषणा की।
वार्ड पार्षद डा. सीमा मुकेश कंदोई के शुद्ध मराठी में सभा को संबोधित कर अपनेपन का एहसास दिलाया। जिससे मराठा समाज के उपस्थित जन समूह बहुत प्रसन्न हुए। आई तुलजा भवानी मंदिर निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल के चंन्दशेखर आजाद वार्ड क्र.60 के पार्षद सावित्री जयमोहन साहू भी समाज के आमंत्रण पर सभा में सहपरिवार उपस्थित होकर समाज का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। विशेष अतिथियों में मोहन राव पवार, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त, अजय काले अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल रायपुर उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन लोकेश पवार युवा अध्यक्ष द्वारा किया गया।
बिजली कर्मचारी महासंघ का बिजली मुख्यालय में 13 दिसंबर को प्रदर्शन और आमसभा
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, चतुर्थ उच्च वेतनमान, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी भत्ता, ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पदोन्नति सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का पुनः आगाज कर दिया है।
कल 8 दिसंबर 2024 को दुर्ग क्षेत्र में संपन्न छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासांघ के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विगत 23अक्टूबर को पॉवर कंपनी के अध्यक्ष के साथ संपन्न वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं किए जाने पर संगठन को आंदोलन की राह पे चलना पड़ा है।
महासंघ के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी 13 दिसंबर को प्रदेश मुख्यालय डंगनिया में द्वारा सभा प्रदर्शन करते हुए पॉवर कंपनी को अंतिम चेतावनी दी जाएगी और मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में जनवरी से काम बंद हड़ताल किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बीएस राजपूत ने की। बैठक में अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल और राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुण देवांगन ने मार्गदर्शन किया।
बैठक का सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ ने किया।बैठक में बिजली कर्मियों की कार्य के दौरान हुई मृत्यु की घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया तथा अंत में दो मिनट का मौन रख कर मृत कर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक का समापन कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।