रायपुर
IPS जीपी सिंह को CAT से राहत....बहाली के दिए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अफसर जीपी सिंह को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) से बड़ी राहत मिल गई है। CAT ने चार सप्ताह में जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल किए जाने का आदेश दिया है। जुलाई 2023 में राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। जीपी सिंह पर एसीबी में आय से अधिक संपत्ति पर भ्रष्टाचार और 2022 में छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने राजद्रोह का केस भी दर्ज करवाया था।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक जुलाई 2021 को जीपी सिंह के रायपुर के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास सहित राजनांदगांव और ओडिशा के 15 स्थानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की थी, जिसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्तावेज मिलने का दावा किया गया था। राज्य सरकार के खिलाफ साजिश जैसी बातें सामने आई थी। छापे से मिली संपत्ति के आधार पर एसीबी ने एक तरफ जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज किया था, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ कोतवाली थाने में राजद्रोह का केस दर्ज किया था। राजद्रोह के FIR के कुछ हफ्तों बाद भिलाई के स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना में झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी जीपी सिंह पर लगा था।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश के नौ जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार बन रहे है। बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कि गिरावट आएगी।
छत्तीसगढ़ में अप्रैल इस साल बारिश और बादलों की वजह से ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे रहा। रायपुर ही नहीं प्रदेश के किसी अन्य सेंटर में लू का अलर्ट नहीं हुआ है। अब मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में फिर से नए सिस्टम बनने का अनुमान जताया है। इन सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार क्लाइमेट चेंज की वजह से अचानक सिस्टम बनने से बारिश हो जाती है और तापमान गिरता है।
ईलाज में लापरवाही बरतने को लेकर बेटा हुआ आक्रोशित....किडनी पेशेंट के डिस्चार्ज प्रक्रिया में विलंब
रायपुर | दुर्ग जिले में नेशनल हाइवे पर स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल फिर एक बार विवादों में घिर चुका है, इस बार आरोग्यम अस्पताल में भर्ती पिता के ईलाज में लापरवाही बरतने को लेकर उनका बेटा इतना आक्रोशित हुआ, कि उसने अस्पताल में ही तोड़फोड़ कर दी | बल्कि अस्पताल के स्टाफ के साथ मर पिटाई भी कर दी।
इसके बाद राकेश ने नागपुर के डॉक्टरों से सलाह लिया। जिसके बाद उसे आज 1 बजे तक नागपुर लेकर जाना था। नागपुर लेजाने की पूरी तैयारी राकेश ने कल रात से कर रखी थी। लेकिन आरोग्यम हॉस्पिटल के लापरवाह कर्मचारियों और डॉक्टरों ने उसके पिता को आज सुबह 9 बजे तक भी डिस्चार्ज नहीं किया | बार बार बोलने पर भी उसे 3 बजे तक हॉस्पिटल में ही रोक दिया गया। जिस पर प्रार्थी आक्रोशित होकर हॉस्पिटल में ही जमकर तोड़फोड़ मचने लगा | इस बीच हॉस्पिटल स्टाफ से भी हाथापाई हुई।
डायल 112 की त्वरित कार्यवाही से सकुशल घर पहुंची 5 वर्षीय बालिका
रायपुर | आम नागरिको की मदत लिए पुलिस हमेशा ही तैयार रहती है | ऐसा ही एक त्वरित कार्यवाही का नजारा बिलासपुर में देखने में आया | डायल 112 छ०ग० द्वारा जनकल्याण के दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में दिनांक 27/04/24 को डायल 112 कमांड सेंटर रायपुर को सूचना प्राप्त हुई |
जहां मासूम पाँच साल की बच्ची बहुत परेशान थी | डरी सहमी सी थी और लगातार रो रही थी, जिस के कारन नाम पता पूछने पर वह कुछ नहीं बता पा रही थी टीम द्वारा बच्ची को रोते हुए शांत कराया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्ची को 112 वाहन में बैठा कर आस पास पूछताछ शुरू की गई।
पूछताछ करते हुए पास के गार्डन में खेल रहे बच्चों को बुलाकर पूछने पर बच्चो द्वारा बच्ची को पहचान लिया गया एवं सोनगंगा कॉलोनी सरकंडा में बच्ची का घर है ऐसा बताया गया। 112 की टीम बिना देर किए बच्ची के घर पहुँची गई एवं उसे उसके माता-पिता व परिजनों को सौपा गया साथ ही अच्छे से रखने की सख्त हिदायत भी दी गई ।
अपनी बिटिया को सकुशल पा कर माता-पिता व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान वापस आई। उन्होंने बिलासपुर पुलिस एवं डॉयल-112 को उनके इस कार्य के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।
मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को कलेक्टर और एसपी ने साइकिल चलाकर जागरूक किया
रायपुर | रविवार की सुबह बिलासपुर शहर के प्रमुख मार्गाे का नजारा ही कुछ अलग ओर था। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ सभी बड़े अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता संदेश देने साइकिल रैली निकली |
स्वीप साइकिल रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक द्वारा किया गया था। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक और पुलिस पेट्रोल पंप से होते हुए, स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। रैली में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, वनमंडल अधिकारी सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आर.पी.चौहान, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ बाजपेई, अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, बाइकर्स कम्युनिटी बिलासपुर के सदस्य,एनसीसी, युवा मतदाता सहित अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश आम लोगो को दिया।

कलेक्टर ने सभी को कार्यक्रम के अंत में मतदाता शपथ दिलाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। रैली के बाद स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मतदान का ये अधिकार हमें कठिन संघर्षों से मिला है हमें इसका महत्व समझकर मतदान अवश्य ही करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सभी के मत का समान महत्व दिया जाता है। हर एक वोट बेहद कीमती है इसका उपयोग हमे स्वयं कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना मतदान कर सभी सहभागी बनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं ।
निगम कमिश्नर और आईडीबीआई के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने भी इस अवसर अपने संबोधन में मतदाताओ का आह्वान किया और कहा की अपने मत का प्रयोग राष्टहित में अवश्य करें। कार्यक्रम में अतिथियों स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही स्वीप कार्यक्रम में सहभागी बने एनएसएस, स्काउट और स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया।
मूक- बधिर रंजुला को शादी पर अप्सरा बना दिया मानसी ने... कोपलवाणी में पले- बढ़े मूक- बधिर जोड़े की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शादी
रेलवे ने शुरू की एक और समर स्पेशल…. जो चलेगी बिलासपुर से इस स्टेशन तक चलेगी
रायपुर। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से यशवंतपुर के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे भीषण गर्मी में सफर करने वालों के लिए सहोलियत होगी इतना ही नहीं रिजर्वेशन नहीं मिलने की समस्या का भी समाधान होगा। इस समर स्पेशल के शुरू करने के साथ ही इस साल का यह दूसरा समर स्पेशल ट्रेन होगा। इस ट्रेन में 30 अप्रैल से यात्री यात्रा कर सकेंगे। शनिवार व मंगलवार को बिलासपुर से रवाना होगी।
बता दें, गर्मी में होने वाली यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए सुविधा प्रदान करने के लिए इस समर स्पेशल को चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 08291 यह प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को रवाना होगा। वहीं इसी तरह विपरीत दिशा यशवंतपुर से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को 08292 दो मई से चलेगी। इस तरह स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, छह सामान्य, 10 स्लीपर, दो एसी-3, एक एसी-2 कोटी की सुविधा रहेगी।
इस गर्मी में रेलवे अतिरिक्त कोच लगाने से ज्यादा समर स्पेशल चलाने में ज्यादा रूचि ले रही है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके। वर्तमान में रेलवे यह प्रयास कर रही है कि यात्रियों को सभी दिशाओं के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिल सके। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण लोग धार्मिक व पर्यटन स्थल पर जाते हैं।
रायपुर के कई नामी प्रतिष्ठानों द्वारा अपने सेवाओं में छूट की घोषणा.... अंगुली पर नीली स्याही दिखाकर ले सकेंगे ऑफर का लाभ
राज्य सरकार का बड़ा कदम, सीबीआई के लिये दरवाजे खुले
रायपुर | राज्य सरकार ने सीबीआई के प्रवेश पर लगे बैन को समाप्त करते हुए, फिर से उसके प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी है। अब सीबीआई हर मुद्दे पर जांच कर सकती है। सबसे पहले बिरनपुर हत्याकांड और सीजी पीएससी घोटाले को लेकर जांच-पड़ताल की जाएगी।
राज्य में पिछले 18 सालों के दौरान सीबीआई की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा मामलों की जांच की जा चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का यह बड़ा कदम माना जा सकता है। प्रदेश की एजेंसियों को जांच का जिम्मा दिया गया था। जरूरत पड़ने पर सरकार विशेष जांच दल गठित कर सकती है जो अफसरों के साथ न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में बनाए जा सकते हैं। यह प्रावधान है कि सीबीआई गठन के कानून में ही राज्यों से सहमति ले |
नगर निगम पुन: बरसात के पहले तालाबों के गहरीकरण के काम में व्यस्त
रायपुर। नगर निगम पुन: बरसात के पहले तालाबों के गहरीकरण के काम में व्यस्त हो गया है | निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा जहां जहां तालाबों के गहरीकरण का कार्य चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रही है। अपने रायपुर के रायपुरा स्थित बघवा तालाब का बरसात से पहले गहरीकरण का कार्य प्रगति पर है | तालाब के चारों ओर पाथवे के साथ ही साथ उद्यान भी बनाया जायेगा ऐसा प्रतीत होता है | कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा तथा उप अभियंता अर्जिता दीवान ने बुधवार को वहां जाकर तालाबों के गहरीकरण का कार्य चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्य कर रहे लोगों को दिशा निर्देश दिए। शर्मा ने बताया कि इस तालाब की गहरीकरण के साथ ही वहां रिटेनिंग वाल, पाथवे और उद्यान भी बनाया जा रहा है। जिससे यह के रहवासिओ को और सुविधएँ मिल सके | ये सभी कार्य बरसात से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे ऐसा अनुमान है।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू व वरिष्ठ अफसरों को मतदाता पर्ची का वितरण
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घर-घर तक मतदाता पर्ची का वितरण
रायपुर | आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ,प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन को रायपुर जिला प्रशासन दारा मतदाता पर्ची का वितरण, राजभवन जाकर किया गया। साथ ही मतदान करने का आग्रह किया गया। मतदाता पर्ची का वितरण अतिरिक्त कलेक्टर निधि साहू व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि रायपुर में मतदान आगामी 7 मई को है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों को मतदाता पर्ची का वितरण उनके निवास में किया गया। उन अफसरों को मतदाता पर्ची का वितरण एडीएम निधि साहू व एसडीएम नंदकुमार चौबे ने किया। साथ ही उनसे उन्होंने मतदान का आग्रह भी किया |
यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु, अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन
रायपुर | भारतीय रेल सभी यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है | ग्रीष्म ऋतु में ट्रेनों में यात्रियो की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनके सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं | विभिन्न दिशाओं के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चूका है । इन गाड़ियों में सीजन में भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल रही है जिससे उनको सुगम व आरामदायक यात्रा का आनंद मिल रहा है | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार है –
⏩ 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग समर स्पेशल 03 फेरों के लिए – 08793 दुर्ग-पटना, दुर्ग से 19 अप्रैल से 03 मई’ 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 08794 पटना-दुर्ग, पटना से 20 अप्रैल से 04 मई’ 2024 तक प्रत्येक शनिवार को ।
⏩ 08795/08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग समर स्पेशल 03 फेरों के लिए – 08795 दुर्ग- छपरा, दुर्ग से 15 अप्रैल से 29 अप्रैल’ 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा 08796 छपरा-दुर्ग, छपरा से 16 अप्रैल से 30 अप्रैल’ 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को |
⏩ 01701/01702 जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर समर स्पेशल 09 फेरों के लिए – 01701 जबलपुर-दुर्ग, जबलपुर से 22 अप्रैल से 17 जून’ 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा 01702 दुर्ग-जबलपुर, दुर्ग से 23 अप्रैल से 18 जून’ 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को |
⏩ 08471/08472 पुरी-उधना-पुरी समर स्पेशल 17 फेरों के लिए – 08471 पुरी-उधना, पुरी से 25 अप्रैल से 27 जून 2024 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को तथा 08472 उधना-पुरी, उधना से 26 अप्रैल से 28 जून 2024 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को |
ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर पानी की अधिक आवश्यकता होती है इन बातो को ध्यान में रखते हुए रायपुर मण्डल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में वाटर कूलर व वाटर नल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | यात्रा के दौरान स्टेशन में यात्रियों को ठंडा पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है । यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराने पेयजल की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति की जा रही है।
मंडल के सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ के नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था भी की गई है। भीड़भाड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए इन स्टेशनों पर अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं। आवश्यकतानुसार सामान्य श्रेणी के डिब्बों में प्रवेश के लिए कतार प्रणाली सुनिश्चित करने आरपीएफ व टिकट चेकिंग कर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर रखने और यात्रियों को वास्तविक समय पर सहायता प्रदान करने के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में कुशल आरपीएफ कर्मचारी तैनात किए गए हैं । ट्रेनों में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने, भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है |
मतदान दल हुआ रवाना....गरियाबंद के संवेदनशील क्षेत्रों के लिए
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनावी शोरगुल आज शाम थम जाएगा। दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना किया और उन्हें गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी। दोनों बूथ में वोटिंग के लिए 6 दलों के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल को भी भेजा गया है। जिनमें कुल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है। पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 76 प्रतिशत से इस बार ज्यादा करने का लक्ष्य हासील होगा यह उम्मीद जताई जा रहे है। महीने भर पहले से हमने जागरूकता के अभियान चलाए हैं और विभिन्न माध्यमों से यह अभियान सतत अभी भी जारी है ।
विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी ने रायपुर प्रेस क्लब को किया नया वाटर कूलर भेंट
पिता की याद में साइंस कालेज की लाइब्रेरी को दान की 33 किताबें गायब....बनाई गई जांच समिति
रायपुर | शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में किताबें गायब होने के लगातार प्रकरण आ रहे हैं। कालेज की केंद्रीय लाइब्रेरी से गायब किताबों का अभी तक कुछ पता नहीं चला प्या है। अब एक नया मामला सामने आया है। रसायन विभाग को दान में दी गई 33 किताबें भी गायब हुए है | जिन्होंने यह बहुमूल्य किताबें रसायन विभाग को दान दी थी, उनके पुत्र ने विभाग से किताब गायब होने की शिकायत पत्र लिखकर प्राचार्य डॉ. पीसी चौबे को की है।
कंचन गंगा रोहिणीपुरम निवासी मनीष कुमार मूंधड़ा ने कालेज के प्राचार्य को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता स्व. डॉ. जी एल मूंधड़ा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के भूतपूर्व छात्र थे।
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इसी महाविद्यालय के रसायन विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य भी किया है। इसके पश्चात वे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय चले गए। यहां सन 2006 में वे विभागाध्यक्ष (रसायन शास्त्र) तथा डीन (फेक्ल्टी आफ साइंस) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे ।
उन्होंने परिवार के समक्ष अपनी इच्छा व्यक्त की थी, कि पिता के निधन के पश्चात उनकी स्मृति में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए रसायन विषय की विश्वस्तरीय 33 किताबें दान में दी जाएं, ताकि उनका उपयोग कर विभाग के छात्र-छात्रये अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हों।
उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार हमने सत्र 2016-17 में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. डी एन वर्मा तथा तत्कालीन विभागाध्यक्ष डॉ. शिप्रा वर्मा की अनुमति से विभाग को 33 बहुमूल्य किताबें दान में दी थी। डॉ. शिप्रा वर्मा ने इन किताबों की विभागीय रजिस्टर में एंट्री कर स्टाफ रूम में रखवाया था।
विभागीय लाइब्रेरी के तत्कालीन इंचार्ज प्राध्यापक के द्वारा इन किताबों को विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों को दिया जाता था। इस बीच हमारे परिवार द्वारा स्व. पिताजी की आगामी पुण्यतिथि में उन किताबों को रखने के लिए स्टील की नई आलमारी भी दान देने पर विचार आने पर हमने विभाग के शिक्षकों के समक्ष यह बात रखी। तब पता चला कि वो 33 किताबें लगभग तीन वर्षों से विभाग में नहीं हैं।
प्राचार्य साइंस कालेज रायपुर डॉ. पी सी चौबे ने कहा, किताबें गुम होने की शिकायत मिली है। छह सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीएम हाउस में मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव.. मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना
रायपुर | आज देश और विदेश में राम भक्त महावीर हनुमान जी के प्रकटोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। इस मौके पर बजरंगबली के मंदिरों को फूलों से सजाया गया हैं और भोग-भंडारे का दौर जारी हैं। जगह-जगह हनुमान चालीसा के साथ लोग भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन हैं।
देखें वीडियो... पुलिस को चकमा देकर राजभवन मार्ग पर घुसे तीन बाइक सवार ... तलाश जारी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 2 दिनों में वे प्रदेश में 3 बड़ी चुनावी सभा करेंगे। वहीं 23 अप्रैल की रात वे राजभवन में रुकेंगे। संभावना है कि पीएम मोदी राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
इसी बीच रायपुर राजभवन के पास 3 लेयर सुरक्षा को तोड़ एक बाइक तेज रफ्तार आगे बढ़ गया। जिसमें 3 युवक सवार थे। बता दें कि जांजगीर के बाद प्रधानमंत्री आज धमतरी का दौरा करेंगे, जिसके बाद वे वापस रायपुर लौट आएंगे। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
पीएम मोदी दो दिन में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। आज और 24 अप्रैल को जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभा लेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे।