रायपुर
खैरागढ़ के इंदिरा संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के रायपुर आफ कैंपस स्टडी सेंटर में अभी नहीं चलेंगे डिप्लोमा कोर्स
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ अबूझमाड़ तक पहुंची हैं विकास की किरणेः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
हथबंध में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा... मराठा युवा समाज ने किया भूमिपूजन
रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम हथबंध में श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का स्थापना होने जा रही है। जिसके लिए भूमिपूजन विधि विधान के साथ सरपंच मणिलाल निषाद, सुरेंद्र डूकरे, लोकेश पवार, गणेशा जाधव के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। साथ ही मराठा युवा समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत मराठी टोपी एवं शेला पहनाकर किया गया।
मराठा युवा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया की छत्रपति शिवाजी महाराज ने केवल मराठा समाज ही नहीं अपितु सर्व हिंदू धर्म को बचाने और स्वराज्य दिलाने में अतुलनीय कार्य किया है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। भूमिपूजन के साथ चौक का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने का प्रस्ताव भी किया गया है।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ मराठा समाज के कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेंद्र डूकरे, गणेशा जाधव, युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार, संरक्षक राहुल डुकरे, नीरज इंग्ले, सलाहकार प्रभात डूकरे, महामंत्री मनीष भोंसले, उपाध्यक्ष गौरव जाधव, प्रचार सचिव संजू राव, सचिव रितिक राव, प्रचार सचिव शिशिर सुरोषे, सुशील एवं मराठा समाज के सदस्यों के साथ ही साथ ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन.... 134.66 करोड़ की लागत होगा चौड़ीकरण
रायपुर। राजधानी के शारदा चौक से लेकर तात्यापार चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन 27 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर को करीब 1021.59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। बतादें कि 134.66 करोड़ की लागत से शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 473.17 करोड़ रुपये की लागत वाले तेलीबांधा चौक और रिंग रोड़ क्रमांक 1 से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6 लेन फ्लाई ओवर ब्रिज का भी भूमिपूजन किया। इसके साथ उन्होंने खारून रिवर फ्रंट निर्माण , माडर्न तहसील भवन एवं नए जिला पंजीयक कार्यालय के निर्माण की आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस वे (टेमरी) से माना व्हीआईपी मार्ग पर ऐलिवेटेड कारिडोर सहित रिंग रोड़ 1 उद्योग भवन के समीप एनएच 53 पर फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।
“छत्तीसगढ़ निवास“ का वर्चुअल उद्घाटन आज.... दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की झलक
रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों को नया “छत्तीसगढ़ निवास” तोहफ़े में मिलेगा। नई दिल्ली द्वारका के सेक्टर 13 में बने इस नए छत्तीसगढ़ निवास का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 सितम्बर को अपने निवास कार्यालय से इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास भवन की कुल लागत लगभग 60 करोड़ 42 लाख रुपये है। भवन में 61 कमरे, 13 सूट है जो की आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित है।
पिछले तीन सालों में विभिन्न बाधाओं (जिसमें कोरोना काल) को पार कर छत्तीसगढ़ के निवासियों की सेवा के लिये देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास” तैयार किया गया है। विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्य एवं चिकित्सा हेतु छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले निवासियों की सुविधा हेतु इसकी परिकल्पना मुख्यमंत्री ने की थी। हालांकि, पहले से छत्तीसगढ़ शासन के दो भवन “छत्तीसगढ़ भवन “चाणक्यपुरी व “छत्तीसगढ़ सदन“ सफ़दरजंग हॉस्पिटल के पास नई दिल्ली में अवस्थित है। परंतु आधुनिक एवं छत्तीसगढ़ की बढ़ती हुई आवश्यकता की पूर्ति के लिए तीसरे भवन की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी।
राजधानी के अंतरराष्ट्रीय विमानतल में टैक्सी बुकिंग एजेंट युवतियों ने की आपस में मारपीट
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर ट्रेवल्स संचालकों की युवतियों ने एक बार फिर आपस में मारपीट की। इन युवतियों और टैक्सी चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
वीडियो एक दिन पहले का बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी दो ट्रेवल एजेंसियों की युवतियां, पैसेंजर बुकिंग के लिए झगड़ती थी। और अब वह ,अन्य टैक्सी संचालकों से भी विवाद, और मारपीट करने लगी हैं। इनके खिलाफ थाने में मामले भी दर्ज हैं।
रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी.... 27 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
पॉवर कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य योजना के लिए हेल्प डेस्क का शुभारंभ
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक.... बेद बाई, गोमती, मीरा और चम्पा कंवर ने कहा बचपन की यादें हो गई ताजा
मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्री परिषद की बैठक.... एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी... प्रति एकड़ खरीदा जाएगा 20 क्विंटल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का निर्धारण किया गया। जिसके तहत भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार धान एवं मक्का का उपार्जन किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीफ धान की नगद व लिकिंग में खरीदी एक नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक की जाएगी। इसी प्रकार खरीफ मक्का की खरीदी एक नवबंर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक की जाएगी। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी प्रति एकड 20 क्विंटल एवं मक्का प्रति एकड़ 10 क्विंटल लिकिंग सहित़ अधिकतम की जाएगी।
0 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को धान उपार्जन के लिये शासकीय प्रत्याभूति (राशि 14 हजार 700 करोड़ रूपए) की वैधता एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2024 तक करने का निर्णय लिया गया।
0 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग से प्राप्त परिणामी चावल के फोर्टिफिकेशन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्या. (नेफेड) के माध्यम से फोर्टिफाईड राईस कर्नेल (एफ.आर.के.) की आपूर्ति किये जाने की सहमति प्रदान की गई।
0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में पत्रकारों को नगर विकास योजना क्रमांक-4 कौशल्या माता विहार में मकान खरीदनें पर राज्य शासन की तरफ से 15 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय का अनुमोदन करते हुए इसके प्रथम स्टेज प्राक्कलन के अनुसार 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए रायपुर विकास प्राधिकरण को स्वीकृत किया गया।
0 ग्राम डूण्डा, सेजबहार एवं बोरियाकला, तहसील व जिला रायपुर में रियल स्टेट प्रोजेक्ट न्यू स्वागत विहार के स्वीकृत अभिन्यास एवं प्रभावितों को प्लाट उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय लिया गया कि पूर्व में स्वीकृत 8 ले-आउट को निरस्त किया जाए। न्यू स्वागत विहार कॉलोनी को अनधिकृत कालोनी मानते हुए नियमितीकरण की कार्यवाही की जाए। कौशल्या माता विहार नगर विकास योजना में बिल्डर की कुछ भूमियों का योजना से पृथक करने हेतु डिनोटिफिकेशन करने का निर्णय लिया गया ताकि प्रभावितों को भूखण्ड प्रदान किया जा सके।
0 नवा रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित थोक व्यवसायिक बाजार या कमर्शियल हब परियोजना के आबंटन दर एवं भू-खण्ड आबंटन की प्रक्रिया निर्धारण के संबंध में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिपालन में व्यापरियों को 945 रूपए के स्थान पर 540 रूपए प्रति वर्गफीट की दर से भूखण्ड दिया जाएगा। इससे नवा रायपुर प्राधिकरण को होने वाली क्षति की कुल राशि 117.86 करोड़ रूपए की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
0 राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर के अंतर्गत वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी राजपत्रित प्रथम श्रेणी) के पद पर पदोन्नति हेतु न्यूनतम अर्हकारी सेवा 5 वर्ष में 4 माह का शिथिलीकरण करने का अनुमोदन किया गया।
0 जनसंपर्क विभाग में अपर संचालक के 03 पद वेतन मैट्रिक्स लेवल-15 (वेतनमान 118500-214100) सृजित करने का निर्णय लिया गया।
0 राजगामी संपदा की भूमि वाईडनर मेमोरियल स्कूल हेतु भूमि का आबंटन करने का निर्णय लिया गया।
0 रत्नेश्वर कुर्मि क्षत्रिय सेवा संस्थान रतनपुर को शासकीय भूमि आबंटन और व्यवस्थापन में रियायत का निर्णय लिया गया।
0 आवेदक संस्था अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई-दुर्ग को आबंटित भूमि में रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 गोंड समाज जिला-सरगुजा को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 रजवार समाज सूरजपुर को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज राजनांदगांव द्वारा सामाजिक भवन के निर्माण हेतु भूमि आबंटन प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 तहसील साहू संघ छुरिया, जिला राजनांदगांव को सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
0 हरदिया साहू समाज रायपुर और साहू समाज दुर्ग को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 मनेन्द्रगढ़ नगरीय क्षेत्र में वर्ष 1959 के पूर्व के कब्जाधारियों को भूमि स्वामी हक प्रदाय करने का निर्णय लिया गया।
0 राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6 क्रमांक 4 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
0 ग्राम पंचायत घुमका, जिला- राजनांदगांव को नगर पंचायत बनाये जाने हेतु निर्धारित मापदण्ड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 ग्राम पंचायत पोरथा, जिला-सक्ती को नगर पंचायत बनाये जाने हेतु निर्धारित मापदण्ड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
0 छत्तीसगढ़ राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी में श्री सुदीप ठाकुर को संचालक (संविदा) नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।
0 श्री रामेश्वर गहिरा गुरू प्राच्य संस्कृत महाविद्यालय श्री कोट, जिला -बलरामपुर-रामानुजगंज को छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम 2006 के प्रावधान के अंतर्गत 100 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान.... 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज अनुदान
शासन और सामुदायिक सहभागिता से ग्राम अमरकोट अब पेयजल की समस्या से मुक्ति की ओर
रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 18 ट्रेनें फिर कैंसल, कुछ के बदले रूट, देखें लिस्ट
रायपुर। रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत और मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेनों को आए दिन रद्द किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर 18 ट्रेनें रद्द की जा रही है। इसके अलावा तीन ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच रायपुर से चलने वाली रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली बिलासपुर शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर, रायपुर-दुर्ग –रायपुर मेमू पैसेंजर, इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर, गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर, गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द, गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर और डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कुछ ट्रेनें 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। जिसमें गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर, कटंगी-गोंदिया पैसेंजर वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर और चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
सड़क हादसों पर सीएस सख्त.... अब स्कूलों में लगेगी ट्रैफिक अवेयरनेस क्लास... बच्चों को किया जाएगा जागरूक
रायपुर। राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों पर मुख्य सचिव सख्त नजर आए। उन्होंने अब स्कूलों में जागरूकता अवेयरनेस क्लास लगाने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग को दिए है। उन्होंने यातायात शिक्षा के तहत स्कूलों में यातायात शिक्षा के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण के संबंध में अधिकारियों का निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनसीसी, एनएसएस तथा भारत स्काउट गाईड के कैडेट्स एवं छात्रों के माध्यम से जागरूकता संबंधी कार्यों के साथ सुगम यातायात के लिए उनकी सेवाएं भी ली जा रही है।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय में सड़क सुरक्षा परिदृश्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सहित इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गों के आस-पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने यातायात शिक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए भी सभी जरूरी कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित मेडिकल कॉलेजों तथा जिला चिकित्सालयों में ट्रामा सेंटर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि जिलों के सभी अस्पतालों में सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध होना चाहिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अस्पतालों में मौजूद चिकित्सा उपकरणों एवं एम्बूलेंस में मौजूद चिकित्सा उपकरणों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजमार्गों के आस-पास स्थित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बूलेंस अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसकी समुचित व्यवस्था एवं निगरानी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए है।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज.... 5 संभागों के 1901 खिलाड़ी कर रहे हैं जोर आजमाईश
रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज आगाज हो गया। रोमांच से भरपूर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रची-बसी पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी एक-दूसरे से पूरी जोर आजमाईश करते हुए नजर आए। दर्शकों ने भी आज के खेल का पूरा आनंद लिया और खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अफजाई की। 5 चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी 6 वें चरण राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रवेश किए हैं। 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। आज के खेल में रायपुर संभाग का दबदबा रहा।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पुरूष एवं महिला वर्ग दोनों को मिलाकर कुल 1901 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें पुरूष प्रतिभागियों की संख्या 955 एवं महिला प्रतिभागियों की संख्या 944 हैं। इन प्रतिभागियों में रायपुर संभाग से 188 पुरूष एवं 195 महिला खिलाड़ी, बिलासपुर संभाग से 192 पुरूष एवं 191 महिला खिलाड़ी, दुर्ग संभाग से 191 पुरूष एवं 188 महिला खिलाड़ी, बस्तर संभाग से 195 पुरूष एवं 190 महिला खिलाड़ी और सरगुजा संभाग से 189 पुरूष एवं 180 महिला खिलाड़ी 16 खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता रायपुर के 4 खेल मैदानों में चल रहा है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं चल रही है। हैं। आज के खेलों में परिणाम इस प्रकार हैं।
आज होगी मंत्री परिषद की बैठक... सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा करेंगे चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले में 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्यें का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री अकबर इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।