रायपुर
अल्पना-चौक में नजर आएगी मैथिल संस्कृति... समाज की महिलाएं प्रस्तुत करेंगी देवी भजन
रायपुर। पूजा और तीज त्योहारों में चावल के रेहन से घरों पर बनाए जाने वाले अल्पना की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में मैथिल ब्राह्मणों द्वारा अलग-अलग पूजा पाठ में अलग-अलग तरह का अल्पना उकेरी जाती है। अपनी इसी संस्कृति को बचाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्णण सभा रायपुर की ओर से अल्पना चौक और मिथिला गीतों के साथ देवी भजन की प्रस्तुति देने जा रहा है। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर की ओर से 4-5 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मैथिल अल्पना देखने को मिलेगी।
छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के सचिव भवेश झा ने बताया कि समाज की ओर से 4-5 नवंबर को दो दिवसीय दीपावली मिलन का आयोजन किया गया है। जिसमें 4 नवंबर को विद्यापति भवन में शतरंज, कैरम, मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, चित्रकला के साथ अल्पना चौक स्पर्धा का आयोजन किया गया है। जो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरे दिन 5 नवंबर का आयोजन दूधाधरी सत्संग भवन में किया जाएगा। जिसमें देवी भवन के साथ विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
भवेश झा ने बताया कि मेहंदी, रंगोली, अल्पना चौक स्पर्धा दो आयु वर्ग में आयोजित की गई है। जिसमें 10 से 20 और 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। स्पर्धा के लिए न्यूनतम सहयोग शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को मेहंदी, रंगोली और अल्पना अपने साथ लेनी होगी।
शतरंज और कैरम स्पर्धा बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग होगी। दोनों स्पर्धा के लिए 8 से 15 और 16 से 40 वर्ष की आयुसीमा निर्धारित है। इसके लिए सहयोग शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। वहीं कुर्सी दौड़ का आयोजन सभी आयु वर्ग के लिए है, जो पूरी तरह निःशुल्क होगा।
चित्रकला स्पर्धा का आयोयन 16 वर्ष के कम उम्र के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। जिसमें बच्चे चित्रकला घर से बनाकर लाएंगे और विद्यापति भवन में समिति के सम्मुख जमा करेंगे।
भवेश ने आगे बताया कि बच्चों के लए फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर को दूधाधारी सत्संग भवन में होगा। फैंसी ड्रेस और डांस में 12 वर्ष आयु तक के बच्चे भाग ले सकते है। इन दोनों स्पर्धा के लिए भी न्यूनतम सहयोग शुल्क निर्धारित किया गया है। दोनों स्पर्धाओं के उपरांत सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद सभी समाज जनों एक साथ भोजन करेंगे।
महिलाओं के लिए मेहंदी- रंगोली बच्चों के लिए ड्राइंग और पेटिंग स्पर्धा का आयोजन करेगा मैथिल ब्राह्मण समाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा दीपावली और दशहरा मिलन समारोह का आयोजन जल्द किया जाएगा। इस दौरान समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए विविध आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर 15 अक्टूबर को पुरानी बस्ती स्थित विद्यापति भवन में बैठक में आयोजन किया गया। बैठक में आए सदस्यों ने कई सुझाव दिए। वहीं आयोजन की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को कार्य भी सौंपा गया।
मैथिल ब्राह्मण समाज के सचिव भवेश (पंकज) झा ने बताया कि 15 अक्टूबर को हुई बैठक में वरिष्ठ और महिला सदस्यों ने कई सुझाव दिए है। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष आनंद मोहन ठाकुर ने की। वर्षा मिश्रा और उषा झा ने आयोजन में बच्चों एवं महिलाओ के लिए रंगोली, अल्पना, चौक डालने की प्रतियोगिता रखने का सुझाव दिया। वहीं अनिता ठाकुर और तारा झा ने बच्चो के लिए शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता रखने को कहा। बैठक में शामिल प्रिया ठाकुर, निशा ठाकुर ने महिलाओ के लिए मेहंदी, कुर्सी दौड़, आदि खेल कराने का सुझाव दिया। मनीष झा ने गीत संगीत के सुझाव दिए। महिला मंडल अध्यक्षा शोभिता ने बच्चों के लिए पेंटिंग, फैंसी ड्रेस के सुझाव दिया।
बैठक सुप्रभ झा, प्रशांत ठाकुर, मनीष झा, सुचिंत झा, गणेश झा, प्रिया ठाकुर, मोनिका मिश्रा, माला झा, विनोदनी ठाकुर, तारा झा, शोभिता दीदी, अनिता ठाकुर, उषा झा, अल्पना झा, निशा ठाकुर, जया गणेश झा, संगीता मिश्रा, आशा ठाकुर, स्वाति बाला मिश्रा, मृदुला झा, रीना मिश्रा, रागिनी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
सेरीखेड़ी में भव्य रामलीला प्रतियोगिता आज से.... 17 से 24 अक्टूबर तक राममय होगी सेरीखेड़ी
रायपुर। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजधानी से लगे ग्राम सेरीखेड़ी में भव्य रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय भव्य स्पर्धा में श्री रामलीला मंडली ग्राम देवनगर देवरी (आरंग), सुरहोली, छतौद, टोर (सिलयारी), चितकोल की बीच होगी।
छत्तीसगढ ग्राम विकास एकता समिति के हुलास राम साहू ने बताया कि क्वांर नवरात्रि में प्रतिवर्ष 75 साल से ग्राम सेरीखेड़ी में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। सेरीखेड़ी की रामलीला मानस मंडली 75 वर्ष पूर्ण कर इतिहास रच रही है। प्रथम दिन 17 अक्तूबर को रामलीला मानस मंडली ग्राम सेरीखेड़ी द्वारा मुकुट पूजा कर रामलीला मंचन का आगाज करेगी। द्वितीय दिन 18अक्तूबर को श्री आदर्श रामलीला मंडली देवनगर देवरी (आरंग) के द्वारा मुनि आगमन और फुलवारी लीला का मंचन होगा।
तृतीय दिन 19अक्टूबर को रामलीला मानस मंडली सुरहोली बेमेतरा के द्वारा धनुष यज्ञ, परसू राम संवाद, और राम विवाह लीला का मंचन होगा। चतुर्थ दिन 20अक्तूबर को रामलीला मानस मंडली ग्राम छतौद के द्वारा केकई मंथरा संवाद और केवट प्रसंग लीला का मंचन होगा। पंचम दिन 21अक्तूबर को ग्राम टोर (सिलयारी) रामलीला मानस मंडली के द्वारा सूर्पनंखा, सीताहरण, सबरी आश्रम लीला का मंचस्थ होगा।
छटवां दिन 22अक्तूबर को ग्राम चितकोल के द्वारा बाली वध, लंकादहन, नारान्तक वध लीला का मंचन होगा। सातवां दिन 23 अक्तूबर को रामलीला मानस मंडली सेरीखेड़ी द्वारा सीताहरण, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध का मंचन होगा। आठवां दिन 24 अक्तूबर को रामलीला मानस मंडली ग्राम सेरीखेड़ी के द्वारा रावण दहन (दशहरा) का आयोजन रावणभाठा में होगा।
नई शिक्षा नीति पर बोले शिक्षाविद् डा. प्रदीप जैन... कहा- आने वाला समय AI का... 200 पेज की शिक्षा नीति पढ़े जरूर
रायपुर। राजधानी के एक निजी होटल में टाइम विथ डॉ. प्रदीप जैन और हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे शिक्षाविद् डॉ.प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि आने वाला समय AI का होगा। 200 पेज की नई शिक्षा नीति को सभी को पढ़ना आवश्यक है ताकि आप अपने विषय को विद्यार्थियों तक उस नई नीति के साथ पहुंचा सकें।
13 अक्टूबर को कॉफी टाइम विथ डॉ. प्रदीप जैन और एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला 14 अक्टूबर को होटल मयूरा, रायपुर में संपन्न हुई। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति और छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी में शिक्षा के रूप स्वरूप और हिंदी भाषा से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई। चर्चा में डॉ. संध्या रानी शुक्ला, डॉ. लक्ष्मीकांत पंडा, मंजू शर्मा, सुषमा गायकवाड़, प्रतीश कुमार शर्मा, प्रभा चंद्राकर ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। वहीं सभा का समापन आचार्य रंजन मोड़क के गीत से हुआ।
दूसरे दिन 14 अक्टूबर को हिंदी कार्यशाला का आयोजन मधुबन पब्लिशिंग हाउस किया गया। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता भाषाविद्, नाट्य लेखक, समीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार जैन थे। कार्यशाला में राजधानी रायपुर, भिलाई, रायगढ़, पिथौरा, महासमुंद के विद्यालयों के लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडा, प्रतीश कुमार शर्मा और आचार्य रंजन मोड़क, डॉ. संध्या रानी शुक्ला और अन्य शिक्षकों ने पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रोच्चारण से डॉ प्रदीप जैन का स्वागत किया। पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया। तमनार, रायगढ़ ओपी जिंदल स्कूल के हिंदी विभागाध्यक्ष श्री वीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा पुष्पहार से जैन सर का स्वागत किया गया।
कार्यशाला में रंगभूमि सांस्कृतिक मंच, रायपुर के रंगसाधकों द्वारा कविता के रंग बिखेरे गए। हिंदी पाठ्यक्रम में कक्षा पांचवीं की कविता खिलौने वाला-नीतीश यादव, कक्षा आठवीं की कविता जलियांवाला बाग में वसंत आयुष राजवैद्य और कक्षा नवमीं की कविता एक फूल की चाह लोकेश साहू द्वारा प्रस्तुत की गई। कविताओं की नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों को सोचने पर मजबूर किया कि क्या हम कविताओं को अपनी कक्षा में इस तरह भी प्रस्तुत कर सकते हैं?
कविता के रंग की समाप्ति पर भावविभोर डॉ प्रदीप जैन ने सभी कलाकारों और निर्देशक आचार्य रंजन मोड़क को बधाई देते हुए कहा कि आज की इस प्रस्तुति ने मेरी कार्यशाला का आधा कार्य पूर्ण कर दिया है। NEP यही चाहती है कि सहजता से विद्यार्थी किसी भी विषय को समझ सके और अपने शब्दों में लिख सके।
भिलाई डीपीएस के शिक्षक प्रतीश कुमार शर्मा ने मंचीय प्रस्तुति के बाद सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित शिक्षकों से कहा हिंदी सिर्फ़ एक विषय नहीं है या अकेले प्रदीप जैन साहब की जिम्मेदारी नहीं है अपितु हम सभी को मिलकर छोटे छोटे सार्थक प्रयास करने होंगे। तभी हम हिंदी के सच्चे सेवी कहलाएंगे।
उद्घाटन सत्र के बाद मधुबन की प्रोडक्ट मेनेजर स्मिता ने डॉक्टर जैन का स्वागत किया और फिर शुरू हुई कार्यशाला... NEP नई शिक्षा नीति की संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी देते हुए कहा कि अब समय है कि प्रत्येक हिंदी शिक्षक स्वयं को कंप्यूटर से जोड़े, आने वाला समय AI का समय होगा। 200 पेज की नई शिक्षा नीति को सभी को पढ़ना आवश्यक है ताकि आप अपने विषय को विद्यार्थियों तक उस नई नीति के साथ पहुंचा सकें। जैन सर ने द्वितीय सत्र में शिक्षक - शिक्षिकाओं के शंका का समाधान किया जिसमें उच्चारण स्थान, वाच्य, की - कि का प्रयोग जैसे अनेक बिंदुओं के साथ उत्तर पुस्तिका आकलन संबंधी जानकारी दी गई
मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स 99 ऑनलाईन सट्टा एप के खिला रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन को दबोचा
रायपुर। राजधानी पुलिस ने सेल टैक्स स्थित अपार्टमेंट खम्हारडीह में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तीनों सटोरिए मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स 99 नामक ऑनलाईन एप के आईडी से सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपी करण खेमानी पूर्व में भी सट्टा के प्रकरणों में जेल जा चुका है।
एसपी के निर्देश पर सटोरियों के खिलाफ राजधानी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 15 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को सेलटैक्स कॉलोनी के अपार्टमेंट में ऑनलाईन सट्टा एप पर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन करने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उक्त मकान में रेड मारी।
रेड के दौरान अपार्टमेंट में 3 व्यक्ति मिले। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण खेमानी, दीपक सचदेव एवं आशीष साहू निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन में मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 नामक ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. से सट्टा संचालित करना पाया गया।
जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 06 नग मोबाईल फोन एवं लाखों रूपये के सट्टा-पट्टी के हिसाब का कॉपी, ए.टी.एम. कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 407/2023 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5, 6, एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
नवा रायपुर में बाइक पर स्टंट करने वाले चार पर एफआईआर.... मंदिर हसौद पुलिस की कार्रवाई
रायपुर। राजधानी की सड़कों पर स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने चार बाइक चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों बाइकर्स की बाइक को जब्त कर लिया है।
थाना मंदिर हसौद एवं राखी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सत्य सांई तालाब के सामने, सेंध तालाब पास, परसदा स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सामने, ग्राम छतौना स्थित शमशान घाट के सामने तथा सीबीडी बिल्डिंग के सामने अलग-अलग 4 व्यक्तियों द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था। जिससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मंदिर हसौद व राखी पुलिस की संयुक्त टीम ने मधु बघेल, बीरा रेड्डी परशुराम, सुधीर धृतलहरे एवं मुकेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त चार नग दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
Mahadev Online Satta: सट्टा किंग सौरभ के पार्टनर के ठिकानों पर ED की रेड
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने सोमवार सुबह दुर्ग भिलाई में नगर निगम में सफाई ठेकेदार नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। दीपक सोलानी के घर सुबह 7 बजे टीम पहुंची इसमें 3-4 अफसर शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि उसके बाद दीपक सावलानी महादेव के संचालक का पार्टनर बनकर नेहरूनगर चौक पर ढिल्लन होटल के बाजू में चौपाटी खोला था। साथ ही सौरभ की जूस फेक्ट्री में पार्टनर भी रहा है। दीपक सावलानी पिछले साल अपना नाम जयदीप बदलकर पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था। फिलहाल छापा कार्यवाही जारी है।
नवरात्र को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन... गरबा के लिए वॉलिंटियर होगा अनिवार्य
रायपुर। धार्मिक आयोजन के दौरान भीड़ को देखते हुए कोई अप्रिय स्थिति न बने या ऐसी कोई घटना न हो जाए इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है। जिला प्रशासन ने नवरात्रि को लेकर गाइडलाइन जारी की है।
प्रशासन के मुताबिक गरबा और डांडिया नाइट जैसे आयोजन में सिर्फ परिवार के साथ जाने वाले लोगों और कपल को ही एंट्री दी जाएगी। गरबा कार्यक्रम और पंडाल में केवल धार्मिक गाने बजाने की अपील की गई। आयोजन के दौरान गाड़ियों में डीजे और धुमाल बजाने की अनुमति नहीं है।
ये है प्रशासन की गाइड लाइन
- जिला प्रशासन की ओर से समितियों को कहा गया है कि आचार संहिता को देखते हुए पंडाल में किसी भी प्रकार का चुनावी प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा।
- गाड़ियों में डीजे और धुमाल बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। पंडाल का निर्माण सड़क को घेरकर नहीं किया जाए।
- रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने पर प्रतिबंध। इस्तेमाल किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की अनुमति दशहरा और इसके अगले दिन तक होगी।
- रास गरबा, डांडिया आयोजन में वॉलिंटियर की व्यवस्था करनी होगी, ताकि किसी भी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति ना हो।
- दुर्गा प्रतिमा के आगमन, स्थापना और विसर्जन के दौरान केवल ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।
- नवरात्रि के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की ओर से कारवाई की जाएगी।
- प्रशासन ने असामाजिक तत्वों से बचने के लिए पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा है।
- अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाने में देने के लिए जिला प्रशासन ने अपील की है।
वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आईडी लेकर सट्टा संचालित करने वाले04 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने आनलाइन सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक आरोपी, गुढ़ियारी पुलिस ने भारत माता चौक पास मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करते आरोपी पराधन साहू को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आईडी प्राप्त करना है बताया। आरोपी आकाश अग्रवाल द्वारा अन्य आरोपियों को भी ऑनलाईन सट्टा हेतु ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट वुड 777 एवं जेम्स 777 की आई.डी. दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारत माता चौक पास एक व्यक्ति आईडी लेकर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर पुलिस ने सटोरियां को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पराधन साहू निवासी कबीर नगर रायपुर में होना बताया।
पूछताछ में उसने गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन करने हेतु आई.डी. प्राप्त करना बताया। साथ ही रामगोपाल जैन एवं रूपेश वर्मा के द्वारा भी आकाश अग्रवाल से सट्टा संचालन के लिए आईडी प्राप्त करना बताया। जिस पर पुलिस ने आकाश अग्रवाल, रामगोपाल जैन एवं रूपेश शर्मा की भी पकड़ा। उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा वुड 777 एवं जेम्स 777 नाकम ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर संचालित करना पाया गया।
आरोपी आकाश अग्रवाल से पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाईन सट्टा संचालन एवं बिक्री हेतु आई.डी गुढ़ियारी निवासी आशीष वासवानी से लिया था। आई.डी. का भुगतान उसके कर्मचारी देवेन्द्र नगर निवासी आकाश खटवानी नामक व्यक्ति को करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश खटवानी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना..... जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू.... 72 घंटे में हटाने होंगे शहर में होर्डिंग्स
रायपुर। चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होते ही सरकार की योजनाओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों की तस्वीर वाले विज्ञापन और होर्डिंग पर नजर है। ऐसे विज्ञापन को हटाने के लिए आयोग ने समय सीमा तय कर दी है।
सरकारी दफ्तरों में लगे विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। वहीं, सार्वजनिक स्थलो पर लगे प्रचार प्रसार के संसाधनों को 48 घंटे और निजी स्थलों में लगे विज्ञापनों को 72 घंटे के भीतर हटाना होगा। प्रशासन इनकी जानकारी एकत्रित करने में जुट गया है।
अधिकृत रूप से घोषणा होने से पहले प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आचार संहिता प्रभावशील होने के के बाद सबसे पहले सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में मंत्री विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा जारी विज्ञापनों पर नजर जाती है।
इसे हटाने के लिए आयोग ने अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की है। इस बीच संबंधित जनप्रतिनिधियों को इसे हटाना होगा, अन्यथा आयोग का कोप झेलना पड़ सकता है। चुनाव आयोग से लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिला प्रशासन आयोग के आदेश मिलते ही मुख्य मार्ग से लेकर गली मोहल्लों में लगे विज्ञापन और होर्डिंग कार्रवाई शुरू कर देगी।
‘पल्वालाईजर’ मशीन से होगी जड़ी बूटियों की पिसाई.... सात वनमंडलों के 90 वैद्यों को मिला लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा बोर्ड कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को परंपरागत रूप से कार्य कर रहे वैद्यों को आज जड़ी-बूटी पीसने के मशीन का वितरण किया गया। इससे सात वन मंडलों धमतरी से 10 वैद्य, कांकेर से 20 वैद्य, कबीरधाम से 10 वैद्य, बिलासपुर से 20 वैद्य, कोरबा से 10 वैद्य, कोण्डागांव से 10 वैद्य तथा कटघोरा से 10 वैद्य कुल 90 वैद्य लाभान्वित हुए।
खिलौरा रायपुर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी की 10 करोड़ की संपत्ति ED ने की सीज
विधायक प्रत्याशी ने पानी भी पिलाया तो जुड़ेगा 20 रुपये लीटर, और जानें आयोग का रेट लिस्ट
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। विधायक प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित कर दी गई है। साथ ही किसी भी आयोजन में होने वाले खर्च का रेट लिस्ट भी जारी किया गया है। यानी उस आयोजन में चाहे किसी भी मूल्य की सामग्री उपयोग की जाए, कीमत आयोग द्वारा निर्धारित मूल्य से तय होगी. रेट लिस्ट पर गौर करें तो एक लीटर पानी का 20 रुपये तय किया गया है। इसी तरह अन्य सामग्रियों की कीमतें तय हो गई हैं.
निर्वाचन कार्यालयों की ओर से इस संबंध में जानकारियां साझा की जा रही हैं। जो उम्मीदवार तय हो चुके हैं वे और राजनीतिक दल इन्हें गंभीरता से ले रहे हैं। जबकि आयोग भी इन खर्चों पर नजर रखने के लिए अपनी टीमें बना चुकी हैं। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है. खर्च पर नजर रखने के लिए जो सूची बनाई गई है, वह किसी आयोजन के दौरान टेंट, भोजन, जनता को वितरित किए जाने वाली सामग्री आदि के आधार पर बनाई गई है।
ये हैं सामग्री और निर्धारित दर
·भोजन जनरल थाली 50 रुपये
·भोजन नार्मल थाली 95 रुपये
·भोजन स्पेशल थाली 100 रुपये
·लस्सी केसर 50 रुपये
·सामान्य लस्सी 25 रुपये
·समोसा, कचौड़ी (नग) 10 रुपये
- नाश्ता (प्लेट) 15 रुपये
- स्पेशल नाश्ता (प्लेट) 40 रुपये
- आलू पोहा(प्लेट) 15 रुपये
- पूड़ी सब्जी(प्लेट) 25 रुपये
- चाय 5 रुपये
- कॉफी 10 रुपये
- जूस 40 रुपये
·दूध या छांछ (200 एमएल) 15 रुपये
·कोल्ड ड्रिंक 200 एमएल 20 रुपये
·कोल्ड ड्रिंक 600 एमएल 40 रुपये
·कोल्ड ड्रिंक 1 लीटर 70 रुपये
·कोल्ड ड्रिंक 1.5 लीटर 80 रुपये
·कोल्ड ड्रिंक 2 लीटर 95 रुपये
·पानी एक लीटर 20 रुपये
·पानी हॉफ लीटर 10 रुपये
·बैंड बाजा 5 व्यक्ति (घंटा) 2500 रुपये
·बैंड बाजा 11 व्यक्ति (घंटा) 5000 रुपये
·नाचा कला जत्था (प्रतिदिन) 5000 रुपये
·माला छोटी 20 रुपये
·माला बड़ी 50 रुपये
·गुलदस्ता छोटा 50 रुपये
·गुलदस्ता बड़ा 100 रुपये
·एलईडी स्क्रीन 300 रुपये
·(वर्ग फीट, प्रतिदिन) रुपये
·एलईडी टीवी (नग, प्रतिदिन) 4200 रुपये
·हेलीपेड निर्माण 8000 रुपये
·मंच (प्रति वर्ग फुट वाटर प्रुफ) 10.80 रुपये
·पंडाल (प्रति वर्ग फुट सादा) 5.25 रुपये
·पंखा (प्रति नग) 177 रुपये
·कूलर (छोटा) 300 रुपये
·कूलर जंबो 2300 रुपये
·एसी 4 टन (प्रति नग) 10 हजार रुपये
·दरी (प्रति नग) 18 रुपये
·प्लास्टिक चटाई (वर्ग फीट) 1 रुपये
·परदा (वर्ग फीट) 4.25 रुपये
·प्लास्टिक कुर्सी (नग, कवर सहित) 10 रुपये
·सोफा (प्रति नग) 425 रुपये
·कपड़े का बैनर (वर्ग फीट) 8 रुपये
·छोटा प्लास्टिक झंडा (वर्ग फीट) 10 रुपये
·झंडा कपड़े का (वर्ग फीट) 10 रुपये
·पांपलेट (100 नग) 55 रुपये
·पोस्टर (वर्ग फीट, हजार) 600 रुपये
·कट आऊट लकड़ी का(वर्ग फीट) 15 रुपये
·वाल पेंटिंग चूना (वर्ग फीट) 6 रुपये
·तोरण (रनिंग फीट) 20 पैसे
·तोरण लगाने की मजदूरी 400 रुपये
·टोपी कपड़े की (नग) 20 रुपये
·गमछा (नग) 30 रुपये
·बिल्ला (नग) 50 पैसे
·दुपट्टा (नग) 15 रुपये
तेंदुए की खाल के साथ दो गिरफ्तार..... उदंती एंटी पोचिंग टीम और गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में तेन्दुआ का शिकार कर उसके खाल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे दो आरोपियों को वन विभाग एंव जिला पुलिस साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। शिकार किए गए तेन्दुआ वयस्क लगभग 7 से 8 वर्ष का होने के साथ इसका शिकार पेशेवर तरीके से किये जाने की निशान खाल में दिखाई दे रहा है।
तेन्दुआ का शिकार तीर धनुष के माध्यम से किया गया है और तो और यह तेन्दुआ उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के साथ ही ओडिसा के सोनाबेड़ा जंगल क्षेत्र की होने की संभावना व्यक्त की जा रही है बहरहाल वन विभाग द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज शनिवार को वन अपराध के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वन विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि छत्तीसगढ शासन के वनमंत्री मोहम्मद अकबर एंव सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी रायपुर छत्तीसगढ़, श्रीमति एम. मर्सी बेल्ला क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व रायपुर, वरूण जैन उप निदेशक, उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में 06 अक्टुबर दिन शुक्रवार को राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा तेतलखुटी और गोहरापदर के बीच मार्ग पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा वन्यप्राणी तेन्दुआ की खाल का तस्करी खरीदी बिक्री करने वाले हैं
सूचना पर तत्काल उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद की गठित एन्टी पोचिंग टीम और गरियाबंद जिला पुलिस साइबर सेल के समन्वय से टीम तेतलखुंटी गोहरापदर मार्ग पर शाम 7 बजे पहुंची। संदिग्ध 6-7 व्यक्ति मोटर सायकल पर बोरी में कुछ रखे हुये थे एवं टीम को देखकर वापस उड़ीसा की ओर भागने लगे। टीम उनके पीछा करते हुये सीनापाली होते हुये बोडेन से आगे मेन रोड़ में देर रात एक व्यक्ति कंदर्प राणा पिता भिकारी राणा निवासी नुवापाडा (उड़ीसा) को एक नग तेन्दुआ के खाल (सिर से पुछ की लम्बाई 2 मी चौड़ा 0.26 मी पुंछ की लम्बाई 70 से भी चारो पर सलामत तीर से मारने का निशान 4 सेमी लंबा ) और दो नग मोटरसायकल के साथ पकड़ा गया ।
हजारों नर्तक-नर्तकियों ने एक साथ दी करमा, सुआ और शैला प्रस्तुति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर के स्टेडियम ग्राउंड पर करमा महोत्सव का समापन किया गया। इस मौके पर स्टेडियम में हजारों की संख्या में जिले व संभाग से आए नर्तक-नर्तकियों ने 8 गोलों में खड़े होकर एक ही धुन पर एक जैसे कदमताल के साथ करमा, सुआ और शैला की प्रस्तुति दी. देखने वाले अचंभित होकर इन कलाकारों की जुगलबंदी को बस देखते रह गए।
इस जिला स्तरीय करमा महोत्सव की शुरुआत 2 अक्टूबर से की गई थी। इसमें स्थानीय कलाकारों ने अलग-अलग लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। जबकि समापन कार्यक्रम बेहद खास रहा. इसमें हजारों की संख्या में नर्तकियों और नर्तकों ने पूरे ग्राउंड में अलग-अलग 8 लेयर के गोलों में खड़े होकर नृत्य किया। मांदर की थाप पर परंपरागत वेशभूषा में लोकनृत्यों की मनोहारी प्रस्तुति हुई। करमा, सुआ और शैला नृत्य विधाओं में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भगत ने विजेता टीमों को पुरस्कार का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन की शुरुआत हुई है। सरगुजा आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां की संस्कृति देशभर में प्रसिद्ध है. ऐसे आयोजनों से लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और लोगों के बीच स्नेह और प्यार बना रहता है।
मुख्यमंत्री से मिला विद्युत मंडल अभियंता संघ... पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए जताया आभार