रायपुर
आप टैक्सपेयर है तो यह खबर आपके लिए..... 31 जुलाई तक जमा करें रिटर्न नहीं तो देनी होगी लेट फीस
बीते 12 सालों से नहीं पटाया रोड टैक्स... अब 229 बस मालिकों पर गिरेगी गाज... सख्त कार्रवाई के मूड में परिवहन विभाग
दरअसल मई और जून महीने में पुलिस परेड ग्राउंड में लगाए गए स्कूल बसों की मैकेनिकल जांच शिविर में नहीं आने वाली बसों की जब परिवहन और यातायात पुलिस विभाग ने जानकारी खंगाली तब यह जानकारी सामने आई। परिवहन विभाग ने बकाया पांच करोड़ का रोड टैक्स वसूलने 229 स्कूल बसों के संचालकों को नोटिस जारी कर 30 जून तक बकाया टैक्स जमा करने का समय दिया था। यह अवधि अब बीत चुकी है। लिहाजा सभी को नोटिस जारी किया गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने बुलाई आपात बैठक... इस गंभीर मामले को लेकर कर रहे समीक्षा... डिप्टी सीएम और सीएस भी मौजूद
रायपुर निगम में आज होगी एमआईसी की बैठक, आय बढ़ाने पर होगी चर्चा
रायपुर। नगर निगम रायपुर में आज यानी 28 जुलाई को एमआईसी की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि MIC कक्ष में यह बैठक दोपहर एक बजे होने वाली है। इस बैठक में आय के स्त्रोत बढ़ाने 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाने पर चर्चा की जानी है।
बैठक में ईदगाहभाठा हिंद स्पोर्टिंग मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण के लिए 25 करोड़, मालवीय रोड के पुराने निगम कार्यालय में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 60 करोड़, निमोरा में कार एसटीपी निर्माण कार्य के लिए 40 करोड़, भैंसस्थान में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये को लेकर बॉन्ड जारी किया जा सकता है।
इस बैठक में नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, उपायुक्त, वित्त के अलावा कार्यपालन अभियंता योजना शाखा को सदस्यों को नामांकित किया गया है।
अब ठगी की सीधे यहां होगी शिकायत..... राजधानी में खुल रहा प्रदेश का पहला साइबर सेल थाना
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना परिसर में छत्तीसगढ़ का पहला साइबर सेल का रेंज थाना खुलने जा रहा है। आनलाइन बढ़ते अपराध को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पीएचक्यू से 80 लाख रुपये की स्वीकृति भी हो गई है। काम भी शुरू कर दिया गया है। अब आनलाइन फ्राड होते ही सीधे साइबर थाने में एफआइआर दर्ज होगी। यहीं से जांच भी होगी। इसके लिए अधिकारी नियुक्त होंगे।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंज थाना परिसर जहां बिल्डिंग बननी है उसका निरीक्षण किया। वहीं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की बिल्डिंग (एसीसीयू) में भी बदलाव किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भूमि पूजन कर सकते हैं। पुलिस हेड क्वार्टर हो प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
रायपुर के अलावा रेंज के महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और धमतरी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होने वाले आनलाइन फ्राड और फाइनेंसियल फ्राड की जांच अब यहीं से होगी। बता दें कि इससे पहले आनलाइन फ्राड होने के बाद प्रार्थी को थाने के चक्कर लगाने होते थे। इसके बाद साइबर सेल मामला जाता था। अब सीधे साइबर के रेंज थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना की जाएगी। इससे सही समय पर फ्राड के पैसे को होल्ड करवाना, आरोपित को पकड़ना बैंक से जानकारी जुटाना सहित अन्य काम होंगे।
जानकारी के अनुसार योजना तैयार की जा रही है कि फ्राड की लिमिट भी तय की जाएगी। इसमें पांच लाख से ऊपर का फ्राड होने पर साइबर सेल थाने में जांच होगी। विवेचना से लेकर आरोपित की गिरफ्तारी अन्य काम यहीं से होंगे। पांच लाख से कम वाले मामलों में थाने में शिकायत दर्ज हो सकेगी।
पुरानी पेंशन को लेकर बिजली मुख्यालय में जंगी आमसभा आज, जुटेंगे प्रदेशभर के बिजलीकर्मी
उल्लेखनीय है कि राज्य की तीनों पॉवर कंपनियों में कार्यरत हजारों अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राज्य को निरंतर ऊर्जावान बनाये रखने तथा राज्य को ऊर्जा अतिशेष का दर्जा बनाये रखने में अहम भूमिका निभा रहे है। कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान कई मैदानी कर्मचारियों को विद्युत से संबंधित दुर्घटना के कारण अपने जान से हाथ गवांना पड़ जाता है जिससे उनके परिजनों को एन.पी.एस. के कारण आर्थिक कठिनाईयों को सामना करना पड़ता है। 2004 से पहले पूर्ववर्ती छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में जारी पुरानी पेंशन योजना न केवल आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करता था बल्कि सेवानिवृत्ति के पश्चात् सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आर्थिक रूप से स्वालंबन बनाये रखने में मदद करता है।
छत्तीसगढ़ में बदले गए... मंत्रियों के प्रभार वाले जिले... बेमेतरा और कवर्धा उप मुख्यमंत्री सिंहदेव के हवाले
इसके अलावा कैबिनेट के सभी मंत्रियों को नए जिले का प्रभार दिया गया है। जिसका सूची निम्नानुसार है।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव ,आदेश जारी।#Chhattisgarh #Chhattisgarhnews pic.twitter.com/jBWDmWpBtR
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 27, 2023


छत्तीसगढ़ का आईटीआई व्यावसायिक प्रशिक्षण माडल पूरे देश में होगा लागू
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हायर सेकेण्डरी के साथ छात्रों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लागू किए गए संयुक्त पाठ्यक्रम की तर्ज पर अब केंद्र सरकार पूरे देश में स्कूल एजुकेशन के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंटिग्रेटेड कार्यक्रम लागू करना चाहती है।
इसके लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी), भारत सरकार द्वारा एक समिति गठित की गई है, यह समिति स्कूल शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण के एकीकरण के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी। प्रशिक्षण महानिदेशालय के निदेशक द्वारा इस समिति में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि नामांकित करने का अनुरोध किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चयनित हायर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र जो साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, उनके लिए स्कूलों एवं आईटीआई के समन्वय के माध्यम से स्कूली शिक्षा एवं विद्यार्थियों की रुचि का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई है।
प्रदेश में इस पाठ्यक्रम के तहत आई.टी.आई. की परीक्षा में सफल प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ के बारहवीं बोर्ड के प्रमाण पत्र के साथ-साथ राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा आई. टी. आई. का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2021 से 2023 के सत्र में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना 116 विकास खंडों के 119 स्कूलों एवं आईटीआई में प्रारंभ की गई है। जिसमें विद्यार्थियों ने आईटीआई के 10 ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इससे युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए विभिन्न कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत उद्यमिता कौशल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है।
राजधानी सहित प्रदेश में फैला कन्जक्टिवाइटिस.... मरीज की आंखों को देखने से नहीं संपर्क में आने से फैलता है संक्रमण
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोगों को में कन्जक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू आदि की समस्या होने लगी है। कन्जक्टिवाइटिस वायरस और बैक्टीरिया से फैलता है, जिसके चलते यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। कन्जक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या भी कहा जाता है। ज्यादातर यह समस्या सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाती है। इसके गंभीर होने का खतरा कम होता है। चूंकि आंख सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि कन्जक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है। अतः मरीज को अपनी आंखों को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। मरीज के उपयोग की चीजों को अलग रखकर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है। संक्रमित आंख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है। यह बीमारी केवल सम्पर्क से ही फैलती है।
क्या हैं लक्षण ?
आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी आने लगता है, जलन होती है, पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है। आंखों में चुभन होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है। आंखों से पानी आना और खुजली होना इसके सामान्यतः दिखाई देने वाले लक्षण हैं। अगर इन्फेक्शन गहरा हो तो आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान हो सकता है जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित हो सकती है। मॉनसून सीजन में आई फ्लू का खतरा बच्चों में सबसे ज्यादा होता है।
आई फ्लू या कन्जक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। कन्जक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। आंखों पर बर्फ की सिकाई जलन और दर्द से राहत दिलाती है। संक्रमण के दौरान गंदगी और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं। साथ ही अपना तौलिया, रूमाल, चश्मा आदि किसी के साथ साझा न करें। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है।
नेत्र संबंधी कोई भी समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है। अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है। आंखों की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।
कारगिल युद्ध की परिस्थिति और रूपरेखा पर बोले वक्ता.... अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर। शासकीय नागार्जुन पीजी कालेज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक प्रो. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस व्याख्यानमाला में कारगिल युद्ध की रूपरेका और परिस्थितियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
समारोह में प्रो प्रवीण कडवे ने कारगिल युद्ध की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्कृति ठाकुर, मालविका नायक एवं नीलम दुबे ने विभिन्न विषयों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किए। अंतिम वक्ता के रूप में प्रो गिरीशकांत पांडेय ने कारगिल युद्ध के दौरान की अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वागत गीत हर्षिता सिंह और काजल साहू की प्रस्तुति किया। कार्यक्रम के मध्य राघव स्वर्णकार, दीक्षा दुबे, पवन सोनी और देवेश साहू ने देश भक्ति गीत का संगीतमय प्रस्तुति दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन देवा जोशी ने किया और कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल ने किया।
कार्यक्रम का प्रबंधन सूरज पराते ने पूर्ण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ पीसी चौबे के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी के द्वारा कारगिल युद्ध में सभी जवानों को ससम्मान और आदर के साथ नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यादव समाज ने दी शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
राय़पुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शहीद कौशल यादव के शहादत पर शहर के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ यादव समाज ने कौशल यादव चौक काली मंदिर आकाशवाणी के पास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर एजाज ढेबर थे। विशेष अतिथि के रुप में एमआईसी सद्सय आकाश तिवारी, सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद मन्नू यादव उपस्थित थे।
प्रगतिशील यादव महासंघ के सचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि यादव समाज के गौरव और अमर शहीद कौशल यादव को श्रद्धाजलि देने आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर शदीह कौशल यादव चौक पर एक सप्ताह के भीतर मूर्ति स्थापित करने की बात कहीं है। वहीं अन्य अतिथियों ने भी शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
निरंजन यादव ने बताया कि इससे पूर्व 25 जुलाई को शाम 7 बजे जय स्तंभ चौक में कैंडल जलाकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई थी। आज के कार्यक्रम जगदीश प्रसाद यादव सरंक्षक, सुधीर यादव प्रांतीय अध्यक्ष, राममनोहर यादव उपाध्यक्ष, श्याम यादव सचिव, रामजी यादव कोषाध्यक्ष, कृपाराम यादव, सूरज यादव, जनकराम यादव पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, ममता यादव, महिला प्रांतीय अध्यक्ष , अनूप यदु युवा प्रांतीय अध्यक्ष, शोभा यादव जिला अध्यक्ष, माया यादव नगर अध्यक्ष, पुष्पा यादव, रूखमणी यादव, पुष्पा यादव, अनामिका यादव, महेश यादव, निरंजन सिंह यादव महासचिव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ, इंजीनियर एसडी यादव, मुख्य महामंत्री- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा आदि उपस्थित थे।
सरकार ने संविदा कर्मियों को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, ज्वाइन नहीं किया तो…
रायपुर। हड़ताल पर अड़े संविदा कर्मियों को सरकार ने 3 दिन की चेतावनी जारी की है। अगर संविदा कर्मचारी 3 दिन के भीतर काम पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ सीधे एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है।
बता दें कि, हाल ही में मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को सौगात देते हुए उनके वेतन में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन मान में 27% की वृद्धि कर दी है। सरकार के इस फैसले से 37000 से अधिक संविदा कर्मियों को फायदा मिलेगा।
वहीं संविदा कर्मचारी का कहना है कि सरकार ने 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया, ना ही सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दे रही है।
राज्यपाल हरिचंदन कर रहे है राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के कार्यो की समीक्षा