रायपुर
किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है : मुख्यमंत्री बघेल
2023-01-23 12:00 AM
546
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है। पहले किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे। इसे देखते हुए हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया। खेती किसानी को मजबूत बनाने न्याय योजनाओं की शुरूआत की। बघेल आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान में आयोजित भेंट मुलाकात में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर गनियारी को नगर पंचायत बनाने, ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के साथ बेलपान मंदिर व मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सहित कई घोषणाएं की।
दो दिन प्रभावित रहेगी आनलाइन बिजली बिल भुगतान की सुविधा
2023-01-22 02:35 PM
497
रायपुर, आनलाइन बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को 27 जनवरी की शाम से काफी परेशाानियाों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही एटीपी, सीएससी, मोर बिजली एप समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बेहतर निगरानी और उपभोक्ता सेवाओं के लिए अपने व्यापक और सुदृण नेटवर्क को लगातार उन्नत करती रहती है। इसी कड़ी में प्रदेश के केन्द्रीयकृत डाटा सेन्टर के उन्नयन का कार्य आगामी 27 जनवरी शाम छह बजे से अगले दो दिनों तक किया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में विद्युत कंपनी की उपभोक्ता सेवा से जुड़ी एवं दूसरी अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी।
सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बताया कि 27 जनवरी की शाम 6 बजे से 30 जनवरी की सुबह 10 बजे तक नेटवर्क उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कंपनी की ऑल टाइम पेमेंट (एटीपी) मशीन , कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी), ऑनलाइन बिल पेमेंट , पे पाइंट , मोर बिजली एप , पॉवर कंपनी की वेबसाइट, एसएमएस गेटवे,केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर,ई बिडिंग समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी।
उन्होंने बताया कि नेटवर्क उन्नयन के लिए विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखा गया है। आम उपभोक्ता परेशान न हो इसलिए अवकाश दिवसों में उन्नयन कार्य संपादित किया जा रहा है। बिजली बिल भुगतान के लिए प्रदेशभर में निर्धारित अंतिम तिथि के बाद ही इस कार्य को किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित वितरण केन्द्रों एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित कार्यालयों पर संपर्क किया जा सकेगा।
दिव्य महाराष्ट्र मंडल
‘मिहिका, प्रीति और दुर्गा ने जिया अहिल्या का किरदार’
2026-09-21 04:34 PM
37
राजधानी रायपुर में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन 23 सितंबर को
2026-09-21 02:15 PM
125
सिद्धार्थ कोमल ने सपरिवार किए महाराष्ट्र मंडल में प्रतिष्ठित गणेशजी के दर्शन
2026-09-20 08:31 PM
671
देश-विदेश
शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल
भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
2026-09-01 04:05 PM
276
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर... जानिए किन पदों पर होगी सीधी भर्ती
2026-08-25 06:15 PM
373
मनोरंजन
‘हनुमान अंश’ ने की अपने बजट से 28 गुना ज्यादा कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका
2026-09-03 03:02 PM
207
सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
2026-08-16 04:36 PM
335
खेल
वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर Sir Garfield Sobers का निधन
2026-07-18 11:01 AM
540
भारतीय महिला टीम ने लॉर्डस में रचा इतिहास, 270 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट
2026-07-13 06:07 PM
573
फोटो गैलरी
देखें तस्वीरें..... महाराष्ट्र मंडळ में हुएसामूहिक मंगळागौरी व्रत उद्यापन की
2025-08-19 03:37 PM
2483
Best out of waste: संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने दिखाई creativity
2025-07-28 06:42 PM
1683
वीडियो गैलरी
महाराष्ट्र मंडल, रायपुर
-0001-11-30 12:00 AM
3730
महाराष्ट्र मंडल, रायपुर
-0001-11-30 12:00 AM
3350
Maharashtra Mandal Raipur
-0001-11-30 12:00 AM
3275