दल से बिछड़ा हाथी पहुंचा गांव... ग्रामीण को कुचला, मौत... आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के आसपास के इलाकों में लगातार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल से बिछड़कर एक हाथी गांव में पहुंच गया, जहां एक ग्रामीण को कुचला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बोझा मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे है। मृतक परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, बीती रात को हाथियों के दल से बिछड़कर एक हाथी प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सारसताल गांव पहुंचा गया। दल से बिछड़े हाथी का सामना ग्रामीण से हो गया, जहां हाथी ने ग्रामीण को कुचल कर मार डाला। गांव के लोगों ने बताया कि, गांव में लाइट नही होने के कारण हाथी की आवाज सुनकर मृतक घर से बाहर निकला था तभी उनका सामना हाथी से हो गया और उसी जगह हाथी ने उसे मार डाला।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। वन विभाग और बिजली विभाग के खि़लाफ़ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रतापपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष जगत आयाम भी मौके पर पहुंच गए और उनका समर्थन किया। वहीं चक्का जाम की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर एसडीएम पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच और लोगों को समझाइश दे रहे है।