बीजापुर में बड़ी मुठभेड़.... 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब भी बाकी है।
यह मुठभेड़ बीजापुर-तेलंगाना सीमा के कर्रेगट्टा, नडपल्ली और पुजारी कांकेर की पहाड़ियों में 30 घंटे से जारी है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के करीब 5000 जवान शामिल हैं।
अब तक 100 से ज्यादा आईईडी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत कई सेंट्रल और डिविजनल कमेटी के सदस्य मौजूद हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।