नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम... आईईडी को किया निष्क्रिय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सलियों के मंसूबों को एक बार फिर सुबक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 18 मई को असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम रवाना हुआ।
असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की कंपनी की संयुक्त टीम गौरमुण्ड के जंगल में अभियान पर रवाना हुए थी। माओवादियों द्वारा विभिन्न जगह पर कुकर बम सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए हुए थे।
नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम करते हुए सुरक्षा बल के बीडीएस टीम के द्वारा 5 किलो के 2 आईईडी को सुरक्षार्थ नष्ट किया गया। नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए इस आईईडी से नजदीक गांव के ग्रामीणों एवं पशुओं को भी नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान जंगल में सोलर प्लेट, वायर, बर्तन जैसे अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुए।