छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर जवानों व नक्सलियों में मुठभेड़, 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों और एंटी नक्सल यूनिट सी-60 के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ और सी-60 के 300 जवान गुरुवार दोपहर भारी बारिश के बीच अभियान पर निकले थे। यह मुठभेड़ एफओबी कवांडे के पास इंद्रावती नदी के तट पर हो रही है।