छत्तीसगढ़

जवान की सड़क हादसे में मृत जवान को मिला 1 करोड़ का मुआवजा….

दुर्ग । सड़क दुर्घटना का शिकार हुए जवान को 1 करोड़ का मुआवजा मिला है। एसएसपी विजय अग्रवाल की मौजूदगी में जवान की माता को 1 करोड़ का चेक सौंपा गया। आरक्षक क्रमांक 1724 उपेन्द्र कुमार तिवारी की माता चंद्रकांति तिवारी को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत ₹1 करोड़ का चेक सौंपा गया। यह मुआवजा राशि 20 जून 2025 को कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल (सेक्टर-1, भिलाई) और गंजपारा शाखा, दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्री राहुल मोदी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय आरक्षक की माता को चेक सौंपकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को संबल प्रदान किया।

गौरतलब है कि आरक्षक उपेन्द्र कुमार तिवारी, जिला पुलिस बल दुर्ग में पदस्थ थे और दिनांक 26 दिसंबर 2024 को एक दुखद सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। पुलिस विभाग और एसबीआई के मध्य हुए एम.ओ.यू. (MOU) के तहत दुर्घटनाओं में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को ₹1 करोड़ तक का बीमा क्लेम उपलब्ध कराया जाता है।