मौसमी बिमारियों की रोकथाम हेतु मैलाथियान एवं टेमिफास का छिड़काव लगातार जारी
वार्ड क्रं. 44 लक्ष्मी नारायण नगर के गोकुल नगर लाईन में मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए टेमिफास का छिड़काव लगातार जारी है। बरसात का पानी घर के बाहर रखे पात्रों में भर जाने के कारण मच्छर पनपने लगते हैं। जिससे बिमारियां होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। समस्या को दृष्टिगत करते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी को दवाई छिड़काव कराने निर्देशित किए हैं। जोन क्रं. 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर वार्डो में जाकर घरो के अंदर कुलर, पुराने टायर, पानी की टंकियों एवं अन्य जल भराव वाले सामग्रियों की जांच कर टेमिफास दवाई का छिड़काव कर रहे है, जिससे मौसमी बिमारी न फैले।