छत्तीसगढ़

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला मुख्यालय के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई| वही ट्रक चालक मौके से भाग निकला|

जानकारी के अनुसार, घटना बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र की है| NH-343 सुहानी ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई|

 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाकर बाइक नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त में जुटी है|