पंडरिया में भव्य तीज मिलन समारोह
2025-08-19 10:39 AM
50
पंडरिया। तीज के पावन अवसर पर सामुदायिक भवन पंडरिया में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2500 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन में लोकगीतों, पारंपरिक साज-सज्जा, तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने परंपराओं की अनुपम झलक प्रस्तुत की।
विधायक भावना बोहरा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा – “तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है। इस आयोजन के माध्यम से हमने माताओं-बहनों को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज और प्रदेश के विकास में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया है।”
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम जिला एवं विधानसभा पंडरिया की कार्यकर्ता बहनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विजयी महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।